देश में संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार को 20 लाख के पार हो गया। चिंता की बात है कि इस बार केवल 21 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए। इसके पहले 1 से 10 लाख मामले होने में 169 दिन लगे थे।
इसी के साथ एक्टिव केसों की संख्या भी 6 लाख से ज्यादा हो गई है। मतलब अब देश में 6 लाख 3 हजार मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 13 लाख 64 हजार 907 लोग ठीक हो चुके हैं। 41 हजार 512 लोगों की मौत हो गई है।
24 घंटे में रिकवरी रेट 2% की बढ़ोतरी के साथ 67% पर पहुंच गया है। मृत्यु दर में 1% की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृत्यु दर 2.10% बताई थी जो कि अब 2.09% हो चुकी है।
उधर, पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री श्यामल चक्रवर्ती की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। चक्रवर्ती 1982 से 1996 तक पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके थे। वे दो बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। उन्हें 30 जुलाई को संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
देश में रिकवरी रेट 2% बढ़कर 67% हुआ
LIVE UPDATES:
- इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) देश भर में पिछले 24 घंटे में 6 लाख 64 हजार 949 सैंपल्स की जांच है। इसके साथ ही अब तक देश में 2 करोड़ 21 लाख 49 हजार 351 सैंपल्स की जांच हो गई है। देश में फिलहाल 1370 टेस्टिंग सेंटर काम कर रहे हैं।
- ओडिशा में बीते 24 घंटों में संक्रमण के रिकॉर्ड 1699 नए मामले आए। राज्य में गुरुवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई। वहीं10 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 235 पहुंच गया। राज्य में गंजम जिले में तीन, सुंदरगढ में दो और भद्रक, कंधमाल, नबरंगपुर, नयागढ़ और क्योंझर जिलों में कोरोना के संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत हुई।
- कर्नाटक में आईसीएमआर के पहले मोबाइल कोविड टेस्टिंग लैब का शुभारंभ हुआ। राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने इसका उद्घाटन किया। इससे हर दिन 400 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा सकते हैं। ऐसे टेस्ट के नतीजे चार घंटे में मिल जाते हैं।
- दिल्ली में गुरुवार को 1076 नए मामले सामने आए और 890 लोग ठीक हुए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 40 हजार 232 हो गया है। इनमें से 10 हजार 772 अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिम और योगा सेंटर्स खोलने पर कोई फैसला नहीं किया गया है।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में बीते 24 घंटे में 652 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35,734 हो गई है। इनमें 26,064 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 929 मरीजों की मौत हो गई।
राजस्थान: राज्य में बीते 24 घंटे में 1166 केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 192, जयपुर में 141, अलवर में 112, कोटा में 105, अजमेर में 64, झालावाड़ में 65, पाली में 55, धौलपुर में 54, बीकानेर में 54, जालौर में 49, उदयपुर में 39, नागौर में 37, बाड़मेर में 36, राजसमंद में 32, सवाई माधोपुर में 26, सीकर में 21, डूंगरपुर में 19 केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 47703 पहुंच गया। वहीं, 13 लोगों की मौत भी हो गई।
बिहार:बिहार में पिछले 24 घंटे में 51924 सैंपल की जांच की गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में 50 हजार से अधिक संदिग्धों के सैंपल की जांच गई गई हो। जांच में कोरोना के 2701 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64732 हो गई है।
महाराष्ट्र: राज्य में पिछले24 घंटे में संक्रमण के 10,309 नए मामले सामने आए। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 4,68,265 हो गई। संक्रमण से 334 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 16,476 लोग जान गंवा चुके हैं। बुधवार को 6,165 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब तक 3,05,521 लोग ठीक हो चुके हैं। 1,45,961 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें