किसी भी सीमित आए वाले व्यक्ति के लिए बड़ी रकम जमा करना आसान नहीं होता है। लेकिन रिकरिंग डिपॉजिट (RD) के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) सहित देश के ज्यादातर बड़े बैंक इसकी सुविधा देते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक RD पर कितना ब्याज दे रहा है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI)
अवधि | ब्याज दर(%) |
1 से 2 साल के लिए | 5.10 |
2 से 3 साल के लिए | 5.10 |
3 से 5 साल के लिए | 5.30 |
5 से 10 साल के लिए | 5.40 |
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
अवधि | ब्याज दर(%) |
1 से 2 साल के लिए | 5.25 |
2 से 3 साल के लिए | 5.25 |
3 से 5 साल के लिए | 5.30 |
5 से 10 साल के लिए | 5.30 |
ICICI बैंक
अवधि | ब्याज दर(%) |
30 महीने | 5.10 |
33 महीने | 5.10 |
36 महीने | 5.10 |
3 से 5 साल के लिए | 5.35 |
5 से 10 साल के लिए | 5.50 |
HDFC बैंक
अवधि | ब्याज दर(%) |
36 महीने | 5.20 |
39 महीने | 5.35 |
48 महीने | 5.35 |
60 महीने | 5.35 |
90 महीने | 5.50 |
120 महीने | 5.50 |
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
अवधि | ब्याज दर(%) |
1 साल | 5.10 |
1 साल से 400 दिनों तक के लिए | 5.10 |
400 दिनों से 2 साल के लिए | 5.10 |
2 से 3 साल के लिए | 5.10 |
3 से 5 साल के लिए | 5.30 |
5 से 10 साल के लिए | 5.30 |
पोस्ट ऑफिस RD
पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। इसमें आप अगले 5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि यह अवधि सलाना आधार पर बढ़ेगी। मतलब आपको 5 साल बाद हर एक साल के लिए इसे बढ़ाना होगा। डाक घर की आरडी पर मौजूदा समय में 5.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इस आरडी स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।