आयरलैंड से फोन आया और बच गई एक व्यक्ति की जान, मिनटों में दिल्ली से लेकर मुंबई के बीच हरकत में आई पुलिस

आयरलैंड से आई एक आईएसडी कॉल के बाद दिल्ली पुलिस ने एक शख्स की जान बचा ली। वह पत्नी से झगड़ा करने के बाद मुंबई में रह रहा था, जिसके बारे में प्रर्याप्त जानकारी जुटा मुंबई पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। डीसीपी साइबर सेल अनीश रॉय ने बताया शनिवार शाम 7 बजकर 51 मिनट पर एक आयरलैंड नंबर से आईएसडी कॉल मिली। यह फोन फेसबुक की एक महिला अधिकारी ने किया, जिसने अपने सिस्टम पर सुसाइड एक्टिविटी का पता चलने पर जानकारी दी।

फेसबुक अकाउंट दिल्ली से ताल्लुक रखता है। महिला अधिकारी ने बाकायदा अधिकारिक ईमेल के बारे में भी अवगत कराया। इस अधिकारिक मेल को चैक करने पर फेसबुक की रिपोर्ट मिली। यह अकाउंट दिल्ली की एक महिला के नाम पर था। उसका फेसबुक पर मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड था। पुलिस ने मोबाइल के जरिए महिला के घर का पता लगा लिया। फोन ईस्ट दिल्ली के मंडावली इलाके में एक पते पर रजिस्टर्ड था।

डीसीपी की पोस्ट पर लोकल पुलिस ने लिया एक्शन

डीसीपी साइबर सेल ने ईस्ट डिस्ट्रिक डीसीपी जसमीत सिंह ने पूरे मामले की जानकारी शेयर की। लोकल पुलिस कुछ ही देर में इस महिला के घर पहुंच गई। वह पूरी तरह से ठीक नजर आई। उसने बताया फेसबुक पर मौजूद नंबर उसका है, लेकिन इस अकाउंट को उसका पति इस्तेमाल कर रहा है। उसका मुंबई में रहने का पता चला। महिला ने बताया वह चौदह दिन पहले उसके साथ झगड़ा करके गया था। वह एक छोटे होटल में काम करता है। महिला ने पुलिस को पति का मोबाइल नंबर तो दिया लेकिन उसे मुंबई में रहने वाले ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं थी।

ईस्ट डीसीपी ने पूरी जानकारी साइबर सेल के अधिकारी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद डीसीपी अनीष रॉय ने मुंबई पुलिस अधिकारियों से मामले से अवगत कराया। मुंबई पुलिस की एक अधिकारी ने राजेश को फोन मिलाया और उससे बात कर कुछ तनाव दूर करने की कोशिश की। इस बीच मुंबई पुलिस राजेश के भायंदर एरिया में उसके ठिकाने पर पहुंच गई। वहां पहुंच पुलिस ने पूरी स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग भी करवाई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today