मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 189.26 अंक ऊपर और निफ्टी 52.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 127.85 अंक ऊपर और निफ्टी 56.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 390.12 अंक तक और निफ्टी 123.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 141.51 अंक ऊपर 38,182.08 पर और निफ्टी 60.65 पॉइंट ऊपर 11,274.70 पर बंद हुआ था।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल इन बैंक के शेयर में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
ICICI बैंक | 2.70 % |
एक्सिस बैंक | 2.47 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.44 % |
RBL बैंक | 1.33 % |
इंडसइंड बैंक | 1.25 % |
सिटी यूनियन बैंक | 0.79 % |
HDFC बैंक | 0.70 % |
फेडरल बैंक | 0.65 % |
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 357.96 अंक ऊपर 27,791.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 42.63 अंक नीचे 10,968.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.27 फीसदी बढ़त के साथ 9.19 पॉइंट ऊपर 3,360.47 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 28.33 अंक ऊपर 3,407.59 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22,67,153 हो गई है। इनमें 6,39,693 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,81,640 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 45,353 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,247,575 हो चुकी है। इनमें 738,701 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 166,192 हो चुकी है।

09:30 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर में बढ़त है: सबसे ज्यादा बढ़त एक्सिस बैंक के शेयर में है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 22 में बढ़त है; मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.99% की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त और सिर्फ 1 में गिरावट है।

09:22 AM आज यस बैंक के शेयर 5% उछाल के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 311.29 अंक ऊपर 38,493.37 पर और निफ्टी 87.30 पॉइंट ऊपर 11,357.45 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव
