सेंसेक्स 1700 पॉइंट उछला, रिकॉर्ड 76,794 पर पहुंचा:निफ्टी में भी 500 अंक की बढ़त, RBI के GDP अनुमान बढ़ाने से चढ़ा बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 7 जून को बाजार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 76,794 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी करीब 500 अंकों की बढ़त है, ये 23,310 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। MM का शेयर सबसे ज्यादा 6% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं। रिजर्व बैंक ने GDP अनुमान बढ़ाया, बाजार चढ़ा
RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के बाद बाजार में तेजी है। तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े शेयर 34% से ज्यादा चढ़े सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और SP 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ। कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे। कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दिन बाजार में गिरावट की जांच की मांग की
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून को रिजल्ट के दिन स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी JPC से जांच कराने की मांग की है। राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…