यमन में हूती विद्रोहियों ने यूएन एजेंसी से जुड़े कम से कम 9 लोगों का अपहरण कर लिया है। अपहृत लोगों में यूएन ह्यूमन राइट्स एजेंसी, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के स्टाफ और यूएन के स्पेशल एम्बेसडर के कार्यालय में काम करने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके अलावा एक स्टाफ की पत्नी का भी अपहरण कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक यूएन एजेंसी से जुड़े लोगों ने ये जानकारी दी। यूएन के रिजनल ऑफिसर्स ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी से किडनैप हुए लोगों की पुष्टि की है। फिलहाल यूएन ने आधिकारिक रूप से इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी और अन्य देशों की एयरस्ट्राइक्स की वजह से हूती विद्रोही आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए यमन में 44 लोगों को मौत की सजा भी दी थी। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…