सेंसेक्स 2% से ज्यादा उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा:लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले के स्तर को पार किया, निफ्टी 23,290 पर बंद

रिजर्व बैंक के GDP अनुमान बढ़ाने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, 7 जून को सेंसेक्स 76,795 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1,618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 23,320 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 468 अंक की बढ़त के साथ 23,290 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का ऑलटाइम क्लोजिंग हाई है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही। MM का शेयर सबसे ज्यादा 5.83% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी रही। टाटा स्टील, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर करीब 4% चढ़े हैं। रिजर्व बैंक ने GDP अनुमान बढ़ाया, बाजार चढ़ा
RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। वहीं महंगाई अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर ने ये अनुमान जारी किए। वहीं नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के सभी सदस्यों ने औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी को गठबंधन के नेता के रूप में स्वीकार किया। तीसरे कार्यकाल के लिए देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए उनकी उम्मीदवारी का भी समर्थन किया। इसका बाजार पर पॉजिटिव असर दिखा। तेलुगु देशम पार्टी से जुड़े शेयर 34% से ज्यादा चढ़े सपाट बंद हुए अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी मार्केट में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। डाओ जोन्स 79 अंक चढ़कर 38,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 14 अंक गिरकर 17,173 के स्तर पर और SP 500 इंडेक्स 1 अंक गिरकर 5,352 के स्तर पर बंद हुआ। कल FIIs ने ₹6,868 करोड़ की बिकवाली की
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भी अपनी बिकवाली जारी रखी। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार FIIs ने ₹6,867.72 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने ₹3,718.38 करोड़ के शेयर खरीदे। कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 6 जून को सेंसेक्स 692 अंक की तेजी के साथ 75,074 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 201 अंक की बढ़त रही। ये 22,821 के स्तर पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में 2.28% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.06% की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में बढ़त और 7 में गिरावट रही। वहीं, टेक, सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टेक महिंद्रा का शेयर टॉप गेनर रहा, यह 4.43 % चढ़कर 1,323 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दिन बाजार में गिरावट की जांच की मांग की
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून को रिजल्ट के दिन स्टॉक मार्केट की गिरावट को बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने इसकी JPC से जांच कराने की मांग की है। राहुल के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘फिर एक बार मोदी सरकार आना निश्चित है। इस बात से राहुल गांधी परेशान नजर आते हैं। लोग निवेश न करें, इसके लिए बोल रहे हैं। एक जून और 4 जून की खरीद फरोख्त से भारतीय निवेशकों को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…