टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया:2010 में इसी टीम को हराकर इंग्लिश टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी

2010 टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल। बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल का मैदान। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने। वो टीमें, जिनके बीच दुनिया की सबसे छोटी 10.5 सेंटीमीटर की एशेज ट्रॉफी के लिए सबसे बड़ी राइवलरी चलती है। ये राइवलरी 1882 से चली आ रही है। इंग्लैंड को इंतजार था अपने पहले वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का और बीच में खड़ी थी राइवल ऑस्ट्रेलिया। इंग्लैंड को 148 रन चेज करने थे और उसने ये कर दिखाया। इन बातों का जिक्र इसलिए कि उस जीत के 14 साल बाद आज फिर केनिंग्स्टन ओवल के उसी मैदान पर इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे। तब इंग्लैंड की अगुआई पॉल कॉलिंगवुड कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे माइकल क्लार्क। आज जोस बटलर (इंग्लैंड) और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) की अगुआई में टीमें उतरेंगी। प्रीव्यू से पहले 14 साल पहले वर्ल्ड चैंपियन बनी इंग्लैंड की तस्वीर… ये फाइनल मुकाबला था और आज दोनों टीमें वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भिड़ेंगी। दोनों इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया। इंग्लैंड और स्कॉटलैंड मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। मैच डिटेल्स… मैच नंबर 17 : इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
8 जून, केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम, बारबडोस
टॉस- 10 PM, मैच स्टार्ट- 10:30 PM अब हेड टु हेड और प्लेयर्स… दोनों देशों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 540 मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 250 और इंग्लैंड ने 186 मैच जीते हैं। 2 मैच टाई रहे, 97 ड्रॉ और 5 बेनतीजा रहे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 में 23 बार आमने-सामने हुए। इंग्लिश टीम 11 और कंगारू टीम 10 मैच जीती। दो मुकाबलों का रिजल्ट नहीं निकल सका। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच अपने नाम किया। एक मैच बेनतीजा रहा, जो पिछले वर्ल्ड कप में हुआ। इन चार मैचों में 2010 का फाइनल भी है, जो इंग्लैंड ने जीता था। मैच की अहमियत
दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा। क्योंकि इस ग्रुप से टॉप-2 टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी, ऐसे में दोनों टीमें मैच जीतकर दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी। डेविड वॉर्नर टॉप स्कोरर, आदिल रशीद टॉप विकेट टेकर प्लेयर्स टु वॉच ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड वेदर रिपोर्ट- बारिश की 40% आशंका
बारबाडोस में शनिवार को बादल और धूप दोनों रहेगी। बारिश की 40% आशंका है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 32 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड। ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।