वर्ल्डकप- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 202 रन का टारगेट दिया:वॉर्नर ने 16 बॉल पर 30 रन बनाए, मार्श ने 35 की पारी खेली; जॉर्डन को 2 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में इंग्लैंड को 202 रन का टारगेट दिया है। बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। ओपनर डेविड वॉर्नर ने 16 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जमाए। ट्रैविस हेड ने 18 बॉल पर 34 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच 74 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। बाद में मिचेल मार्श ने 35 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन की पारियां खेलीं। इन दोनों ने भी फिफ्टी पार्टनरशिप की। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट झटके। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का स्कोरकार्ड …