सेट पर डायरेक्टर से डांट खाती थीं ‘पंचायत’ की रिंकी:बोलीं- सेट पर साथी कलाकारों से डर लगता था,  तीसरे सीजन में कम्फर्टेबल हो पाई

वेब सीरीज ‘पंचायत’ की तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। सीरीज में नजर आने वाले प्रह्लाद चा, बनराकस, विनोद और सचिव जी समेत कई किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बैकड्रॉप पर डेवलप किए गए इस सीरीज के तीसरे सीजन में सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी का एंगल भी दिखाया गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रिंकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका ने बताया कि ‘पंचायत’ के बाद से उनकी जिंदगी बदल गई है। सेट पर भी लीड कैरेक्टर के तौर पर देखते हैं: सानविका
सोशल मीडिया पर #Rinky से पॉपुलर हो रहीं एक्ट्रेस सानविका ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस शो ने उनकी पूरी लाइफ बदल दी है। सीजन 2 से लेकर अब तक उन्हें कमाल का पब्लिक रिस्पॉन्स मिला है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सेट पर भी काफी कुछ बदलाव आए हैं। अब लोग मुझे लीड कैरेक्टर के तौर पर देखते हैं। पहले मुझे काफी छोटे और कैरेक्टर रोल मिला करते थे। पर अब लोग मुझे बड़े रोल भी ऑफर कर रहे हैं।’ ‘इतना प्यार पाकर कम्पलीट फील करती हूं’
सानविका ने आगे कहा, ‘ऑडियंस ने जब से मुझे अपनाया है तब से ऑडिशन प्रोसेस में भी बदलाव आ गया है। एक इंसान के रूप में भी मैं बदल गई हूं। अब मैं जैसी दिखती हूं उसे लेकर काफी कम्फर्टेबल महसूस करती हूं। यह प्यार मेरे लिए बहुत जरूरी था। इसे पाकर मैं कम्प्लीट फील करती हूं।’ ‘सीजन 2 में सेट पर काफी डरी हुई रहती थी’
सानविका ने आगे बताया कि सीजन 2 के सेट पर उन्हें काफी डांट पड़ी है। सेट का एक किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘सीजन 2 में मेरे लिए काम कर पाना बहुत मुश्किल था। मैं अपने सीनियर एक्टर्स से डरी रहती थी क्योंकि उनका काम काफी था। लेकिन सीजन 3 तक आते-आते मेरे लिए चीजें कम्फर्टेबल हो गईं और अब हम एक परिवार की तरह काम करते हैं। हमारा बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग हो गया है और इससे काम करने में आसानी हुई।’ सानविका ने आगे बताया, ‘सीजन 3 के लिए मुझे काफी तारीफें मिली हैं। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा जो सीजन 2 में मुझे अच्छे से परफॉर्म ना करने पर डांटा करते थे, उन्होंने इस सीजन एडिटिंग टेबल पर मेरी तारीफ की है।’ एड ऑडिशन देने गई थीं, ‘पंचायत’ का ऑडिशन दे आई
वहीं जब पूछा गया कि एक्ट्रेस को ‘पंचायत’ कैसे ऑफर हुई तो सानविका ने बताया, ‘उस दिन मैं घर से बाहर जाने के मूड में नहीं थी पर मैं एक एड का ऑडिशन देने के लिए गई थी। अचानक मैं कृतात से टकरा गई और फिर मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। उस दिन मुझे महसूस हुआ कि आपको अपनी किस्मत का अंदाजा नहीं है। आपको नहीं पता कि क्या कब हो जाएगा।’ वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पहला सीजन 2020 में, दूसरा सीजन 2022 में और तीसरा सीजन इसी साल 28 मई को रिलीज हुआ है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आते हैं।