चार राशियों के लिए अच्छा रहेगा ये हफ्ता:तुला राशि वालों की कानूनी परेशानियां दूर होंगी और मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होने की संभावना है

9 जून को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क और सिंह राशि से गुजरते हुए 15 जून तक कन्या राशि में रहेगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि और राहु-केतु का असर रहेगा। इस कारण मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। तुला राशि वालों की कानूनी परेशानियां दूर हो सकती हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सात दिन अच्छा रहेंगे। मकर राशि वालों का रुका हुआ काम इस हफ्ते पूरा हो सकता है। इनके अलावा इस हफ्ते मेष और वृष राशि वालों को बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। कन्या राशि वालों के बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक समस्या भी आ सकती है। कुंभ राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए ये हफ्ता ठीक नहीं है। वहीं, बाकी राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य रहेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष – पॉजिटिव- पिछले समय से चली आ रही समस्या या तनाव का समाधान इस हफ्ते मिलने की संभावना है। इससे आप अपने दैनिक कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। समय का उचित उपयोग करें तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है।
नेगेटिव- अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करे, दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना रखें। वरिष्ठ लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बनाकर रखें। तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। दैनिक खर्चों पर कुछ कटौती लानी होगी।
व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियां आ सकती हैं। व्यवसायिक लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें। इसका असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा, साथ ही सम्मान में भी कमी आएगी। करियर को लेकर चल रही रुकावट दूर होगी।
लव- घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा वातावरण बनेगा और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें भी ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- इन्फेक्शन से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4 वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह की दिनचर्या व्यवस्थित करने में कुछ मेहनत रहेगी लेकिन आप उसके उचित परिणाम जरूर हासिल कर लेंगे। परिवार जनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। संपर्कों तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बनाने से खास जानकारियां में मिलेंगी।
नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों की मदद लेना बेहतर रहेगा। इस समय किसी भी तरह की बहस की स्थिति में ना पड़े। क्योंकि इससे समस्या हल नहीं होगी और तनाव ही बढ़ेगा। कुछ समय आत्म मनन और मंथन में भी अवश्य लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। अपनी रणनीति को दूसरों के सामने जाहिर करेंगे तो हानि निश्चित है। हालांकि व्यवसाय में नए आर्डर प्राप्त होंगे लेकिन सोशल मीडिया और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अभी कुछ इंतजार करने की जरूरत है।
लव- परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- तनाव से बचने के लिए लोगों के साथ मेलजोल रखे और ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। उचित आहार भी ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और नई योजनाओं पर भी कार्य होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और आप इन्हीं गुणों द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ विवादित स्थिति बन सकती हैं। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी जैसे गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें, तो आपको अवश्य ही उचित परिणाम हासिल हो सकते हैं। अपना कोई मकसद हल करने में बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। किसी नए काम के लिए प्लानिंग करने का उत्तम समय है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में डील करते वक्त जल्दबाजी न करें। नौकरी पेशा लोगों का अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से अधिकारियों का भी प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के आपसी तालमेल परिवार में सुखद व्यवस्था बनाकर रहेगा। घर में रिश्तेदारो के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। हाइजीनिक रहे तथा इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बनाएं, इससे समय अनुसार कार्य संपन्न होते जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा और उनके साथ संबंध मधुर होंगे।
नेगेटिव- किसी भी यात्रा के दौरान बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी। योजनाओं को किसी से शेयर ना करें वरना कार्य रूप देने में कुछ दिक्कत होगी। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने के बजाए उन्हें व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस में ज्यादा काम होने से व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतें आएंगी। कार्य स्थल पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। नए व्यवसायिक संपर्क बनाने से पहले नफा नुकसान अवश्य सोचें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियों बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह – पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले प्लानिंग कर लें, इससे आप किसी मुश्किल से बच जाएंगे। बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत रहेगी। आत्मविश्वास बने रहने से खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखने में किसी की मदद की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
नेगेटिव- किसी काम में समस्या आ रही है, तो उसे कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर होगा। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन करने में भी लगाएं। इस समय लाभ की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए काम की शुरुआत की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। विरोधी आपकी योजनाओं को फेल करने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और स्नेह की भावना बनी रहेगी। मनोरंजन आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- पेट में जलन व एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करने वाले हैं, तो आपको भरपूर सफलता मिलेगी। इस समय ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा कोई नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए उचित समय है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में भी निखार आएगा। युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता ना करें। वाद-विवाद तथा तर्क-वितर्क से दूर रहे। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आ सकते है। जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आर्थिक समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी और उचित आचरण द्वारा समस्याओं को सुलझा लेंगे। रिटेल से संबंधित व्यवसाय में अपने कस्टमर्स के साथ संबंध ना बिगाड़े। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों की वजह से पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित होगा इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें। कुछ समय व्यायाम, योग आदि में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 तुला – पॉजिटिव- अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। आपकी सादगी पूर्ण जीवन शैली घर तथा बाहर दोनों जगह उचित व्यवस्था बना कर रखेगी। युवाओं के अपने प्रोजेक्ट को लेकर के गए प्रयास मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां चल रही हैं तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना मुसीबत में डाल देगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपकी मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित करने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी उर्जा लगाएं। किसी की मदद से कानूनी अड़चनें दूर होंगी तथा आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- यह सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा। सभी कार्य व्यवस्थित रहेंगे और मीडिया के जरिए कोई सुखद जानकारी भी मिल सकती हैं। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय मिल जाने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थिति आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत के माध्यम से समझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदेमंद ऑर्डर मिलेंगे। आपकी इमेज अच्छी होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, उनके बीच कुछ राजनीति चल सकती हैं। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ होगी।
लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित योग और एक्सरसाइज करें तथा संतुलित खानपान रखें। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो उसकी उचित परिणाम मिलने की संभावना है। किसी आध्यात्मिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी, वरना भविष्य में दिक्कत आ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। कभी-कभी स्वार्थ पन लाना भी जरूरी है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को किसी भी अपरिचित व्यक्ति से शेयर ना करें। आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। अत्यधिक लाभ की उम्मीद ना करके तुरंत ही कार्यों को पूरा करने की कोशिश रखें। सरकारी सेवक लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशानी रहेगी।
लव- घर में सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखने में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें। स्वस्थ रहने के लिए थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7 मकर – पॉजिटिव- लंबे समय से कोई रुका हुआ कार्य इस सप्ताह हल होने से राहत मिलेगी, सिर्फ जल्दबाजी की बजाय धैर्य और विवेक से काम ले। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो तुरंत निर्णय लेना फायदेमंद ही होगा। घर की व्यवस्था अनुशासित रहेगी तथा कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे और उन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए शांत चित्त बने रहे। कोशिश करके दूसरों के मामले में ना ही पड़े। क्रोध के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले। युवाओं मौज मस्ती तथा मनोरंजन जैसी गतिविधियों में अपना समय खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
लव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- खानपान में कुछ लापरवाही होने की वजह से पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर में अतिथियों का आगमन होगा तथा उनके साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं।
नेगेटिव- समय का प्रतिबंधन रखें, वरना आपके कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी किसी कार्य में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कारोबार में मंदी का असर रहेगा। व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। शेयर्स, तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में पैसा ना फसाए। नौकरी मैं मन मुताबिक स्थान परिवर्तन ना मिलने से कुछ मायूसी रहेगी।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों पर कटौती करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपनी जांच करवाएं और इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई भी काम समय पर होने के साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। मेहनत के मनोनुकूल नतीजे भी मिल सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसकी सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में हो जाएगी।
नेगेटिव- संबंधों को लेकर किसी भी तरह की उदासीनता ना रखें। नकारात्मक सोच प्रगति में बाधा डाल सकती हैं। बच्चों का कोई गलत आचरण आप को आहत कर सकता है। परंतु क्रोध की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से बच्चे की काउंसलिंग करना ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। किसी की गलत गतिविधि आपके नुकसान का कारण बन सकती है। मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का फायदा नहीं लग रहा है। ऑफिस में आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लव- अपनी परेशानियों को जीवन साथी के साथ अवश्य शेयर करें, इससे आपको उचित सलाह मिलेगी तथा मनोबल भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों व जोड़ों की समस्या को लापरवाही में ना लें और समय पर दवाई लेते रहे। एसिडिटी की समस्या भी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7