JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 जारी:इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया, 25.85% कैंडिडेट्स हुए पास

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। एग्जाम में इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 355 मार्क्स मिले हैं। कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 48,248 कैंडिडेट हुए पास
इस साल JEE एडवांस्ड के पेपर 1 और 2 दोनों के लिए कुल 1,80,200 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए। इसमें से कुल 48,248 उम्मीदवारों ने JEE एडवांस्ड 2024 एग्जाम क्लियर किया है, जिनमें से 40284 मेल कैंडिडेट्स और 7964 फीमेल कैंडिडेट्स हैं। रिजल्ट के साथ आंसर-की भी जारी
रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही JEE एडवांस्ड के कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और उनके मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।
पेपर 1 फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें
पेपर 2 फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें 10 जून से शुरू होगी काउंसलिंग
कैंडिडेट्स जो भी JEE एडवांस्ड एग्जाम में पास हुए हैं, उन सभी को IIT के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जॉइंट सीट अलॉक्शन अथॉरिटी काउंसलिंग (JOSAA) के जरिए आयोजित की जाती है। JOSAA काउंसलिंग 2024 कल यानी 10 जून से शुरू होगी। यह काउंसलिंग 10 जून से 26 जुलाई के बीच में 5 राउंड में पूरी की जाएगी। कुल 25.85% कैंडिडेट्स पास हुए
इस साल JEE एडवांस्ड एग्जाम में कुल 1 लाख 86 हजार 584 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1 लाख 80 हजार 200 ने दोनों पेपर की परीक्षा दी थी। ये दोनों पेपर्स- JEE एडवांस्ड पेपर 1 और पेपर 2 में अपियर हुए थे। अब इनमें से कुल 48,248 स्टूडेंट्स IIT JEE में पास हो पाए हैं। यह कुल कैंडिडेट्स का 25.85% है, जो पिछली बार से बेहतर है। अभी रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- 35% है जरनल का पासिंग मार्क्स
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को IIT JEE एडवांस्ड पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे, जबकि OBC और EWS कैंडिडेट्स को 31.5% मार्क्स चाहिए। वहीं, SC-ST कैंडिडेट्स को 17.5 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने होंगे। JEE एडवांस्ड से मिलेगा देश के टॉप IITs में एडमिशन
इस एग्जाम के जरिए 12वीं के बाद देश के टॉप IITs में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। JEE एडवांस्ड देने के लिए एग्जाम का पहला स्टेज यानी JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। JEE Mains ऑनलाइन मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कंडक्ट करती है। वहीं, देश के टॉप 7 IITs में से कोई एक हर साल JEE एडवांस्ड का एग्जाम कंडक्ट करता है। ये IITs हैं – IIT खड़गपुर, IIT कानपुर, IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT गुहावटी, IIT रूड़की और IISc बेंगलुरु। 26 मई को IIT मद्रास ने कंडक्ट किया था एग्जाम
इस साल JEE एडवांस्ड का एग्जाम IIT मद्रास ने कंडक्ट किया था। 26 मई को दो शिफ्टों में ये एग्जाम हुआ। JEE एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुआ। इसके बाद सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच पेपर 2 कंडक्ट किया जाएगा। JEE एडवांस्ड के बेसिस पर देश के टॉप IITs में BTech, MTech, इंटीग्रेटेड मास्टर्स और डुअल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकेंगे। JEE एडवांस्ड एग्जाम पैटर्न
JEE एडवांस्ड एग्जाम ऑनलाइन मोड में होता है। एग्जाम में दो पेपर पेपर 1 और पेपर 2 होते हैं। दोनों टेस्ट पेपर्स को सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से जुड़े सवाल होते हैं। एक पेपर में टोटल 58 सवाल होते हैं यानी हर सेक्शन में 18 सवाल होते हैं।