इमरान खान ने किया था खुद को कमरे में बंद:डिवोर्स के बाद टूट गए थे एक्टर, सिर्फ बेटी को देखकर मिलती थी ताकत

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने हाल ही में अपने डिवोर्स पर बात की है। उन्होंने बताया कि 5 साल पहले उनकी लाइफ में आए इस बदलाव का उन पर गहरा असर हुआ था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने कहा कि 2019 में जब उनका तलाक हुआ तब वो इमोशनली और फिजिकली बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे। उन्हें बिस्तर से उठकर ब्रश करना और नहाना भी बहुत बड़ा टास्क लगता था। वो नहीं जानते थे कि वो ऐसा कर पाएंगे या नहीं। डोरबेल ऑफ करके खुद को रूम में लॉक कर लिया था
इमरान ने आगे कहा, ‘मैं अपने बिस्तर से भी नहीं उठता था। दिनभर पजामे में पड़ा रहता था। मैंने डाेरबेल ऑफ कर दी थी, खुद को रूम में लॉक कर लिया था और उदासी में जिंदगी जीता था।’ जब बेटी साथ होती थी, बस तब सबकुछ करता था
इंटरव्यू में इमरान ने आगे बताया, ‘मेरे ऊपर अपनी बेटी की जिम्मेदारी थी। हम दोनों ने बेटी की कस्टडी बांट रखी थी। गुरुवार से रविवार तक वो मेरे साथ रहती थी। जब वो साथ रहती थी तब मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता था कि मेरी लाइफ में क्या चल रहा है और मैं कितना वीक फील कर रहा हूं। बस तब लगता था कि सबकुछ करना है।’ 10 साल की हैं इमरान की बेटी
बताते चलें कि इमरान का 2019 में एक्स वाइफ अवंतिका मलिक से डिवोर्स हुआ था। दोनों ने 2011 में शादी की थी। जून 2014 में अवंतिका ने बेटी इमारा को जन्म दिया था। सितंबर 2019 में कपल अलग हो गए थे। इमरान की बेटी अब 10 साल की हैं। लॉकडाउन में इमरान को मिला दूसरा प्यार
पर्सनल फ्रंट पर इमरान इन दिनों साउथ की एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने अपने रिलेशनशिप की बात कबूली थी। दोनों लॉकडाउन में एक दूसरे के करीब आए थे। वर्कफ्रंट पर इमरान जल्द ही कुछ फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।