हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज, 10 जून को सेंसेक्स 386 अंक चढ़कर 77,079 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 121 अंकों की तेजी रही, यह भी 23,411 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 76,490 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 30 अंक की गिरावट के साथ 23,259 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही। आज आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। 21.3% ऊपर 165 रुपए लिस्ट हुआ क्रोनॉक्स लैब
क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का शेयर का आज NSE और BSE स्टॉक एक्सचेंज पर 21.3% ऊपर 165 रुपए लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 136 रुपए था। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद यह 5.65 रुपए (3.42%) की गिरावट के साथ 159.35 रुपए पर बंद हुआ। क्रोनॉक्स एक स्पेशलिटी केमिकल मैन्युफैक्चरर है। बाजार के ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के तीन कारण: ixigo की मूल कंपनी का IPO आज से ओपन
ट्रैवल एग्रिगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से खुल गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 10 जून से 12 जून तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹740.10 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹120 करोड़ के 12,903,226 नए शेयर इश्यू करेगी। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹740.10 के 79,580,900 शेयर बेचेंगे। FIIs ने 16,971 करोड़ के शेयर बेचे
पिछले हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 16,971 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे, लेकिन उन्होंने डेट सेगमेंट में 4,669 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी की। वहीं DIIs ने कैश सेगमेंट में 5,578 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी की। आने वाले हफ्ते में, विदेशी निवेशक शेयरों की बिकवाली जारी रख सकते हैं। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही थी
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। डाओ जोंस में 87 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और यह 38799 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 40 अंकों की गिरावट रही। यह 17133 के स्तर पर बंद हुआ। SP 500 इंडेक्स 6 अंक नीचे 5346 पर बंद हुआ है। 7 जून को सेंसेक्स 76,795 ने ऑलटाइम हाई बनाया था
रिजर्व बैंक के GDP अनुमान बढ़ाने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी, 7 जून को सेंसेक्स 76,795 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1,618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 23,320 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 468 अंक की बढ़त के साथ 23,290 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का ऑलटाइम क्लोजिंग हाई है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही। MM का शेयर सबसे ज्यादा 5.83% चढ़ा है। वहीं आईटी कंपनी विप्रो और टेक महिंद्रा में करीब 5% की तेजी रही। टाटा स्टील, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर करीब 4% चढ़े हैं।