टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश:साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, बांग्लादेश में सौम्य की जगह जाकेर को मौका

टी-20 वर्ल्ड कप में आज 21वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बटलाव नहीं किया है। वहीं,बांग्लादेश में सौम्य सरकार की जगह जेकर अली आए है। 26 साल के जेकर बांग्लादेश के लिए 15 टी-20 खेल चुके है, जिसमें उनके नाम 210 रन है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका का तीसरा मैच है। वहीं, बांग्लादेश का दूसरा। दोनों टीमों ने अपने शुरुआत मैच जीत लिए हैं। साउथ अफ्रीका ग्रुप-D में 2 जीत के बाद 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं बांग्लादेश श्रीलंका को हराने के बाद 1 जीत के बाद 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमों की कोशिश होगी आज का मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी दावेदारी मजबूत कर लें।