अब आप अपने आईफोन से दूसरे फोन पर एक टैप कर अमाउंट ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा, पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग और कस्टमाइज होम स्क्रीन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। टेक कंपनी एपल ने सोमवार (10 जून) देर रात अपने वार्षिक इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC2024) में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल पेश किए। कंपनी अपने AI फीचर्स को ‘एपल इंटेलिजेंस’ कह रही है। नए फीचर आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इसके अलावा M1 सिलिकॉन चिप वाले आईपेड और मैक में भी इन्हें यूज कर सकेंगे। वहीं, वॉइस असिस्टेंस फीचर ‘सिरी’ में चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अपने सभी डिवाइसेस के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS18, watchOS11, tvOS18, iPadOS18 और macOS Sequoia को अनवील किया और इनकी डीटेल्स शेयर की। अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ये इवेंट 14 जून तक चलेगा। यहां हम एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में बता रहे हैं… इस साल के अंत में ‘एपल इंटेलिजेंस’ इस्तेमाल कर सकेंगे
आईफोन-15 प्रो और उसके बाद के वर्जन में एपल इंटेलिजेंस अवेलेबल होगा। इस बीच, M1 और उसके बाद के चिपसेट वाले iPad यूजर्स नए AI फीचर पाने के लिए एपल इंटेलिजेंस यूज कर सकेंगे। एपल का कहना है कि हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। एपल इंटेलिजेंस इस साल के आखिरी में iOS18, iPadOS18 और Mac Sequoia में आएगा। 1. आईफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS18
iOS18 यूजर्स को अपने iPhone एक्सपीरिएंस को पहले से कहीं ज्यादा पर्सनालाइज करने की सुविधा देता है। होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को रीडिजाइन करने की सुविधा देता है। एपल यूजर्स को अपनी होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने की अनुमति दे रहा है। हालांकि, यह फीचर सालों से एंड्रॉयड डिवाइस पर अवेलेबल है, लेकिन पहली बार एपल यूजर्स को होम स्क्रीन पर आइकन की पोजीशन चेंज करने की अनुमति देगा। यूजर्स होम स्क्रीन पर आइकन के कलर भी बदल सकेंगे। सिरी में आ गया है ChatGPT
एपल ने सिरी और कई अन्य एपल ऐप्स में ChatGPT पेश करके OpenAI के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। GPT-40 पर बेस्ड ChatGPT iPadOS 18, macOS 15 और iOS 18 पर यूजर्स के लिए फ्री में अवेलेबल होगा। एपल इंटेलिजेंस की बदौलत सिरी को ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस मिलेगी। जिसका मतलब ये है कि यह यूजर्स की स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह समझने में सक्षम होगा और यूजर्स के कमांड के आधार पर किसी ऐप में एक्शन भी करेगा। उदाहरण के लिए यूजर्स सिरी को वॉयस कमांड देकर और फिर सिरी से कैलकुलेशन करने या नोट रजिस्टर करने के लिए कहकर एक स्पेसिफिक पिक्चर ढूंढ पाएंगे। एपल का कहना है कि सिरी की एक्शन कैपेबिलिटीज सिर्फ एपल के ऐप तक ही सीमित नहीं होंगी और इसका यूज थर्ड-पार्टी ऐप पर भी किया जा सकता है। 2. एपल विजन-प्रो 8 देशों में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा
एपल का मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट विजन प्रो 28 जून से चीन, जापान और सिंगापुर के मार्केट में बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया कनाडा फ्रांस, जर्मनी और UK में 12 जुलाई से अवेलेबल हो जाएगा। 3. iPadOS पर फोकस शिफ्ट हुआ
iPad OS 18 में भी iOS 18 जैसे ही कुछ फीचर्स शामिल किए गए हैं। इन फीचर्स में कस्टमाइजेबल कंट्रोल सेंटर, होम स्क्रीन पर आइकन की पोजिशन को चेंज करने और फोटो ऐप में बदलाव करने की क्षमता शामिल है। एपल ने iPadOS 18 पर शेयरप्ले में कुछ बड़े अपडेट किए हैं, जिसके तहत यूजर्स को फेसटाइम कॉल पर रहते हुए अपने iPad पर ड्रॉइंग करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, यूजर्स रिक्वायर्ड परमिशन लेकर अपने दोस्तों के iPad को भी कंट्रोल कर सकेंगे। स्मार्ट स्क्रिप्ट ऐप के जरिए नोट्स बनाने के लिए यूजर्स अपनी हैंडराइटिंग में जल्दी से टेक्स्ट लिख सकेंगे। इसके अलावा वे नोट्स ऐप में इंटरनेट से कुछ टेक्स्ट कॉपी पेस्ट भी कर पाएंगे और यह यूजर्स की हैंडराइटिंग में ही दिखाई देगा। यह सब एपल के नए मशीन लर्निंग ऑन-डिवाइस एल्गोरिदम की बदौलत संभव हो पाया है। आईपैड के कैलकुलेटर ऐप में गणित के नोट्स बना सकेंगे
एपल के टैबलेट में कैलकुलेटर ऐप को iPadOS 18 के साथ एक जोड़ दिया गया है। नया ऐप एपल पेंसिल के साथ भी काम करेगा, ताकि आप ‘गणित के नोट्स’ ले सकें। 4. tvOS में एन्हांस्ड डायलॉग फीचर शामिल हुआ
tvOS में अब एन्हांस्ड डायलॉग नाम का एक नया फीचर शामिल हुआ है, जो एक्टर के डायलॉग की स्पष्टता को बेहतर बनाने के लिए है। 5. WatchOS 11 में ट्रेनिंग मोड शामिल किया गया
ट्रेनिंग मोड यूजर्स को अपने ट्रेनिंग लोड को मापने और यह देखने की अनुमति देगा कि क्या वे अपने टारगेट के कितने करीब हैं या नहीं। यूजर्स सप्ताह के हर दिन के लिए अपने टारगेट को एडजस्ट भी कर सकेंगे। वाइटल ऐप यूजर्स को उनके हेल्थ मीट्रिक को मापने में मदद करेगा और यह भी अपडेट देगा कि वे अपने डेली रूटीन की तुलना में कैसा परफॉर्म कर रहे हैं। एपल वॉच यूजर्स अब अपनी घड़ी से ही रियल-टाइम ट्रांसलेशन प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी के नए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की बदौलत ऐसा संभव हो सका है। यूजर्स अपने वॉच फेस को कस्टमाइज भी कर सकेंगे। इसके अलावा WatchOS 11 यूजर्स को अपना सही वॉच फेस खोजने में भी मदद करेगा। 6. macOS 15 ने वीडियो कॉलिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया
macOS 15 एक नए प्रेजेंटर प्रीव्यू फीचर के साथ लाया गया है। यह फीचर यूजर्स को दूसरों के साथ शेयर करने से पहले अपनी स्क्रीन देखने की अनुमति देगा, जो उन्हें जानकारी को ओवर शेयर करने से रोकेगा। यूजर्स को एक नए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के साथ बैकग्राउंड में अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को हाइड करने की सुविधा भी मिलेगी। 7. AirPods यूजर्स बिना आवाज के Siri को कमांड दे सकते हैं
AirPods यूजर्स को अपना सिर हिलाकर Siri को कमांड देने के लिए एक नया फीचर दिया गया है। एपल के मुताबिक, यूजर्स फोन कॉल को इग्नोर करने के लिए अपने सिर को होरिजेंटली मूव कर कमांड दे सकते हैं।