हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज, 11 जून को सेंसेक्स 32 अंक गिरकर 76,457 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 5 अंक चढ़कर 23,264 के स्तर पर फ्लैट बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी मीडिया और रियल्टी शेयरों में रही। NSE के मीडिया इंडेक्स 1.75% चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.33% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 1.13% चढ़ा। निफ्टी ऑटो और पीएसयू भी चढ़कर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। रिटेल कैटेगिरी में 5 गुना से ज्यादा भरा इक्सिगो का IPO
ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के IPO का आज (11 जून) दूसरा दिन है। वहीं कल पहले ही दिन ये IPO रिटेल कैटेगिरी में 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 12 जून तक बोली लगा सकेंगे। लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 28% यानी ₹26 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹93 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (93+26=119) ₹119 पर हो सकती है। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹740.10 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹120 करोड़ के 12,903,226 नए शेयर इश्यू करेगी। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹740.10 के 79,580,900 शेयर बेचेंगे। विदेशी निवेशकों ने 2,572.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
NSE के प्रोविजनल डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 10 जून को 2,572.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन था जब विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,764.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सोमवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ
अमेरिकी बाजार में सोमवार को तेजी रही। डॉओ जोन्स एवरेज 69.05 अंक या 0.18% की तेजी के साथ 38,868 पर, एसएंडपी 500 13.8 अंक या 0.26% की उछाल के सात 5,360 पर और नैस्डैक कंपोजिट 59.40 अंक या 0.35% चढ़कर 17,192 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को ऑलटाइम हाई बनाकर गिरा था बाजार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी, 10 जून को सेंसेक्स 386 अंक चढ़कर 77,079 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। निफ्टी में भी 121 अंकों की तेजी रही, यह भी 23,411 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 76,490 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 30 अंक की गिरावट के साथ 23,259 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।