कन्नड़ एक्टर पर हत्या का आरोप:दर्शन थूगुदीपा और पत्नी की होटल से हुई गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद

कन्नड़ के पॉपुलर एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनकी पत्नी को 11 जून को बैंग्लोर पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों पर हत्या के आरोप लगे हैं। दर्शन और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी बैंग्लोर के एक होटल से हुई है। इस मामले में पुलिस ने 13 अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बैंग्लोर के चितादुर्गा इलाके में रहने वाले रेणुकास्वामी नाम के शख्स की हत्या में एक्टर दर्शन का नाम सामने आया है। रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में बरामद हुआ था। रेणुकास्वामी का शव मिलने की सूचना सड़क से गुजर रहे लोगों ने की पुलिस को दी थी। उनके अनुसार, नाले में पड़े शव को कुछ कुत्ते घसीट रहे थे।