टी-20 वर्ल्ड कप में PAK Vs CAN:कनाडा को दूसरा झटका लगा, परगट 2 रन बनाकर आउट

टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का सामना कनाडा से होगा। मुकाबला नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। कनाडा ने 5.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 29 रन बना लिए है। आरोन जॉनसन और निकोलस किरटन क्रीज पर हैं। परगट सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। छठे ओवर में शाहीन अफरीदी ने उनका विकेट लिया। इससे पहले मोहम्मद आमिर ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। उन्होंने इनिंग्स के तीसरे ओवर में नवनीत धालीवाल को बोल्ड किया। धालीवाल 4 रन बनाकर लौटे। आज पाकिस्तान की टीम में इफ्तिखार अहमद की जगह सईम अयूब को टीम में मौका मिला है। दोनों टीमों का क्रिकेट इतिहास 45 साल पुराना है। हालांकि, तब दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप 1979 में आमने-सामने हुई थीं। पाकिस्तान और कनाडा के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले खेले गए हैं। ये सभी मैच पाकिस्तान टीम ने जीते हैं। इसमें 2 वनडे (1979 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) मैच हैं और 1 टी-20 मुकाबला हैं। कनाडा अपना डेब्यू टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। वहीं पाकिस्तान 2009 की चैंपियन है। पाकिस्तान बनाम कनाडा मुकाबले का स्कोरकार्ड