बुधवार का टैरोकार्ड भविष्यफल:कर्क राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में तारीफ होगी, मेष राशि वालों की पैसों की चिंता दूर होगी

12 जून, बुधवार को मेष राशि वालों की पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कर्क राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में तारीफ होगी। कन्या राशि वालों के करियर से जुड़ी नकारात्मकता कम होगी और काम में मन लगेगा। वृश्चिक राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर करने में अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – PAGE OF PENTACLES
पैसों से जुड़ी चिंता अचानक दूर होगी। काम पर ध्यान दिया जाएगा। योजना बनाकर आगे बढ़ना पसंद करेंगे। हर बात से जुड़ी जानकारी पाने की कोशिश रहेगी। किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय व्यक्तिगत बातों को गोपनीय रखेंगे। गलतफहमी होने की संभावना बन रही है।
करियर: करियर संबंधित चिंता दूर होगी। आगे क्या करना है ये क्लियर होगा।
लव: रिलेशनशिप संबंधित बातों पर ध्यान देते हुए नकारात्मक बातों को दूर किया जाएगा।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी। फिर भी शरीर की गर्मी न बढें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 2 वृष – SEVEN OF CUPS
काम संबंधित चिंता दूर करने के लिए अनुभवी लोगों की मदद लें। किसी भी बात से डर कर कोशिश न रोकें। डर का सामना करने के बाद यश मिलेगा। अभी तक यही डर आपके लिए बाधा बन रहा था यह बात समझ आएगी। मानसिक तौर से खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करते रहे। दोस्तों के साथ बिताए वक्त की वजह से प्रसन्नता होगी।
करियर: काम संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विचारों में स्पष्टता होने से बड़े फैसले आसानी से लेंगे।
लव: रिलेशनशिप की वजह से तनाव बना रहेगा लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा।
हेल्थ: नींद पूरी न होने के कारण बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 5

मिथुन – WHEEL OF FORTUNE
समय आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन गलतियों की वजह से महत्वपूर्ण अवसर खोने की संभावना बन रही है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए व्यक्तिगत बातों पर टिप्पणी न करें। काम से जुड़ी हर जिम्मेदारी आपको निभानी पड़ेगी। जिस प्रकार से अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करेंगे वैसे ही साथ भी प्राप्त होगा। खुद को अकेला बिल्कुल न समझें।
करियर: करियर में आ रहे बदलाव समझने कठिन होंगे। जिस भी प्रकार के बदलाव आ रहे हैं फिलहाल उनको स्वीकार करते रहें।
लव: रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन बड़ा विवाद निर्माण न हो इस बात की खबरदारी लेने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ: सर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 3 कर्क – KNIGHT OF SWORDS
काम की गति बढ़ा सकते हैं। रुके काम पूरे करने से मानसिक तनाव दूर होगा। जो बातें आपके लिए अभी तक तकलीफ का कारण बन रही थी उनका प्रभाव जीवन से दूर होता हुआ नजर आ रहा है। खुद के द्वारा होने वाली गलतियों में तुरंत सुधार लाना आपके लिए संभव होगा। निजी जीवन पर ध्यान बरकरार रहेगा। जिसके कारण बड़ी मात्रा में प्रगति हो सकती है।
करियर: काम की जगह प्राप्त होने वाली प्रशंसा की वजह से आपका उत्साह बरकरार रहेगा।
लव: रिलेशनशिप के प्रति महसूस होने वाली नकारात्मकता दूर होकर पार्टनर की सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया जाएगा।
हेल्थ: पैर दर्द संबंधित समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 1 सिंह – THE STAR
जीवन की हर एक बात में संतुलन रखकर आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नए लोगों के साथ बढ़ता परिचय जीवन में सकारात्मकता बनाएगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। जिसके कारण दोपहर के बाद व्यस्तता रहेगी। किसी भी व्यक्ति को वचन देते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी होगा।
करियर: महिला वर्ग को काम संबंधित महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है।
लव: परिवार में शांति बनाए रखने के लिए जिस प्रकार से आप प्रयत्न कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी।
हेल्थ: सेहत से जुड़ी चिंता केवल नकारात्मक विचारों की वजह से सता सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6 कन्या – ACE OF WANDS
दिन की शुरुआत से ही काम का उत्साह बना रहेगा। जिससे कठिन काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव हो सकता है। जीवन में सकारात्मकता महसूस होगी। वर्तमान बातों पर ध्यान देते हुए हर बात का आनंद लेने की कोशिश करेंगे। अन्य लोगों से मिल रही सीख का इस्तेमाल करके अपने जीवन को सुधारना आपके लिए संभव होगा।
करियर: करियर संबंधित महसूस होने वाली नकारात्मकता दूर होकर काम में मन लगने लगेगा।
लव: पार्टनर के साथ का संवाद सुधारने की वजह से एक दूसरे के प्रति महसूस होने वाली नकारात्मकता दूर होगी।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4 तुला – FIVE OF PENTACLES
लोगों के द्वारा बोली बातों की वजह से मन पर नकारात्मक असर होता है। उससे खुद को दूर रखना आपके लिए जरूरी है। वरना आगे बढ़ना कठिन होगा। अपेक्षा के अनुसार मौके मिलने के बावजूद कौन सी बातें आपके लिए रुकावट का कारण बन रही है। इसकी वजह खोजें। जब तक मानसिक रूप से शांति महसूस नहीं होती तब तक बड़े फैसले लेने से परहेज करें।
करियर: कम कोशिश में ज्यादा पैसे पाने की इच्छा गलती करा सकती है। काम ईमानदारी से करना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर की नाराजगी समझकर उसे तुरंत दूर करने की जरूरत होगी।
हेल्थ: पैर पर लगी चोट को ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 7 वृश्चिक – QUEEN OF WANDS
लोग आपसे क्यों नाराज है, इस बात को समझने की कोशिश करें। अपनी लापरवाही से आप खुद से नाराज तो रहेंगे लेकिन हर एक बात का डर भी महसूस होगा। अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आप पूरी तरह सक्षम हैं। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं उन पर ध्यान देते रहें।
करियर: काम की जगह निर्माण होने वाली समस्या को दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ आपको प्राप्त होता रहेगा।
लव: परिवार और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद कुछ हद तक चिंता निर्माण कर सकते हैं।
हेल्थ: पीठ और कंधे में जकड़न महसूस होगी।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 8 धनु – PAGE OF SWORDS
हर तरह के लालच से खुद को दूर रखें। आज के लिए तय किए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। लापरवाही के कारण हुई समस्या को दूर करना कठिन होगा। किसी भी तरह की समस्या बड़ा रूप न लें इस बात का ध्यान रखें। लोगों के जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की वजह से जलन की भावना हो सकती है। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखें।
करियर: विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पैसों संबंधित बातों का विचार आज बिल्कुल ना करें।
लव: पार्टनर के अलावा भी किसी व्यक्ति के प्रति महसूस होने वाला आकर्षण रिलेशनशिप में दरार निर्माण कर सकता है।
हेल्थ: शरीर पर सूजन महसूस होगी। शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर:9 मकर – FOUR OF SWORDS
जब तक आपकी परिस्थिति में सुधार नहीं होता कोशिश जारी रखें। आपको अनुभव होने के बावजूद भी महसूस होने वाली नकारात्मकता के कारण आप प्रयत्न करने से खुद को रोक रहे हैं। जो अन्य लोगों पर निर्भरता बनाने की संभावना बनती है। लोगों पर बन रही निर्भरता की वजह से कुछ हद तक नुकसान तो होगा ही साथ में मानसिक स्वरूप से थोड़ी चिंता भी महसूस होती रहेगी। अपने आप को प्रेरित कर के खुद के काम को पूरा करने की कोशिश करें।
करियर: प्रतिस्पर्धी के द्वारा किस प्रकार से काम किया जा रहा है इस बात का अवलोकन कर के खुद के काम में बदलाव लाना जरूरी होगा।
लव: आपके द्वारा हुई गलतियों की माफी मांग कर पार्टनर के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान दें।
हेल्थ: चिंता की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना है। बीपी से जुड़ी बातें सेहत खराब कर सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर:2 कुंभ – EIGHT OF CUPS
अनेक सारी कठिनाइयों का सामना अभी तक आपने किया है और इनके द्वारा प्राप्त हुआ अनुभव महत्वपूर्ण था। इसी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आगे की योजना को वास्तविकता का रूप देना आपके लिए संभव होगा। भूतकाल से जुड़ी नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। वर्तमान पर यदि ध्यान दिया जाए तो आप खुद के लिए अनेक अवसर निर्माण कर सकते हैं।
करियर: स्टॉक मार्केट संबंधित उतार-चढ़ाव ठीक से समझ कर आगे के फैसले लें।
लव: रिलेशनशिप संबंधित लिए निर्णय में बार-बार बदलाव लाना आपके लिए और पार्टनर के लिए भी तकलीफ का कारण बन सकता है।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी। मानसिक अवस्था को सुधारने पर ध्यान देते रहे।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 5 मीन – EIGHT OF SWORDS
काम पूरा होने में अपेक्षा से अधिक समय लगेगा जो थोड़ी मात्रा में तनाव निर्माण कर सकता है। परिवार से जो लोग दूर रहते हैं उन्हें थोड़ा अकेलापन महसूस होगा। आज के दिन काम की गति धीमी रहेगी। साथ में अनेक काम में रुकावट भी महसूस हो सकती है। परिस्थिति के अनुसार थोड़ा लचीलापन बनाए रखना जरूरी होगा। मन को प्रसन्नता देने वाली बातों पर आज ध्यान देकर ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें।
करियर: काम संबंधित किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले काम की जानकारी पूरी तरह से प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
लव: पार्टनर और आपको खुलकर एक दूसरे की भावनाओं संबंधित चर्चा करने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ: वजन में आ रहा बदलाव सेहत पर असर कर सकता है।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 7