उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार 11 जून को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई शहरों का तापमान 40° सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47° से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। 10 जून को यहां 46.3° तापमान था। बिहार के बाद झारखंड में भी हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में 15 जून तक की छुट्टी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 11 जून को झारखंड के जमशेदपुर में 44.4° और डाल्टनगंज में 45.4° तापमान दर्ज किया गया। उधर, मानसून के चलते गोवा और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक 12 जून को कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। 12 जून के बाद यहां बारिश का दौर थमेगा। अगले 3-4 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। आगे क्या… देशभर के राज्यों में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अब बात मानसून की
मौसम विभाग ने कहा है कि अगर हालात ठीक रहे तो हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में यह 18 जून तक एंट्री ले सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को निचले और मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम और 12 से 14 जून तक ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… मध्यप्रदेश: प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, निवाड़ी, टीकमगढ़-सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में आंधी चली। बुधवार को भी आंधी-बारिश होने का अनुमान है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा भी चलेगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश : 15 जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान यूपी में आज यानी 12 से 15 जून दिनों तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन तक तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ सकता है। विभाग ने आज 71 जिलों लू का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार : 7 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 15 जून से हो सकती है बारिश बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकांश हिस्से लू की चपेट में है। मौसम विभाग आज 7 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जून के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 15-16 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… गुजरात : मानसून चार दिन पहले पहुंचा, सभी जिलों में होगी हल्की बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को गुजरात पहुंच गया। इस बार यह 4 दिन पहले ही राज्य में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की नॉर्दर्न लिमिट राज्य के दक्षिणी हिस्से में नवसारी जिले से होकर गुजरी। आईएमडी अहमदाबाद के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि आमतौर पर मानसून 15 जून तक गुजरात पहुंचता है। मानूसनी एक्टिविटीज के चलते सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।