कुवैत की बिल्डिंग में भीषण आग, 41 की मौत:मरने वालों में 10 भारतीय, 5 केरल के; 50 से ज्यादा लोग जख्मी

कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में आग लग गई। 41 लोग मारे गए हैं। इनमें कम से कम 10 भारतीय हैं। 5 केरल के रहने वाले हैं। 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा सुबह 6 बजे हुआ। तड़के लगी आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कई लोग इमारत के अंदर ही फंसे रह गए। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है। मेजर जनरल ईद रसीद हमद ने न्यूज एजेंसी से बताया कि इस इमारत में कई सारे प्रवासी मजदूर रहते हैं। एक सीनियर पुलिस कमांडर ने कहा कि एक ही कमरे में कई-कई लोग रहते हैं। ये मजदूर पैसा बचाने के लिए ऐसा करते हैं। हम इसे लेकर समय-समय पर चेतावनी भी देते रहते हैं कि बिना जानकारी दिए कोई भी बिल्डिंग में न रहे। खबर अपडेट हो रही है…