करेंट अफेयर्स 12 जून:भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘जिमेक्स 24’ शुरू, ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी

चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने। 25 फीट लंबी साइकिल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भारतीय फुटबॉल कोच टी के चथुन्नी का निधन हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी: 12 जून को मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल रघुवरदास ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज पर मौजूद रहे। 2. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार सीएम बने: 12 जून को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई। निधन (OBITUARY) 3. भारतीय फुटबॉल कोच टी के चथुन्नी का निधन: 12 जून को पूर्व भारतीय फुटबॉल प्लेयर और कोच टी के चथुन्नी का केरल के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। 79 वर्षीय चथुन्नी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डिफेंस (DEFENCE) 4. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना प्रमुख बने: 11 जून को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। 5. भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास: 11 जून को भारतीय नौसेना का स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS शिवालिक जापान के योकोसुका पहुंच गया। यहां द्विपक्षीय जापान-भारत समुद्री सैन्य अभ्यास ‘जिमेक्स 24’ के 8वां संस्करण की शुरुआत हुई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 6. 25 फीट लंबी साइकिल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 10 जून को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक फ्रांस के दो दोस्त निकोलस बैरियोज और डेविड पेरौ ने दुनिया की सबसे लंबी साइकिल बनाई। ‘स्टार बाइक’ नाम की इस साइकिल की लंबाई 25 फीट और 5 इंच है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 12 जून का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था। साथ ही 6 साल तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। इंदिरा पर धांधली और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर 1971 का लोकसभा चुनाव जीतने का आरोप था।