जानिए-हिमाचल के IAS पर PM मोदी के भरोसे की वजह:प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपना एडवाइजर लगाया; 1987 बैच के कपूर 2022 में हो चुके रिटायर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के रिटायर IAS ऑफिसर तरुण कपूर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। PM मोदी ने तरुण कपूर को दूसरी बार अपना एडवाइजर लगाया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बीती शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है। कार्मिक विभाग के सचिव दीप्ति उमाशंकर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, तरुण कपूर को आगामी दो सालों के लिए PM मोदी का सलाहाकार नियुक्त किया गया है। दो मई 2022 को भी तरुण कपूर को PMO में दो साल के लिए एडवाइजर लगाया गया था।इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तरुण कपूर का ऊर्जा के क्षेत्र में अच्छा अनुभव है। अब जानते हैं क्यों PM ने दूसरी बार तरुण कपूर को एडवाइजर लगाया? नवंबर 2022 में हुए थे रिटायर हिमाचल में साल 1987 बैच के IAS तरुण कपूर नवंबर 2022 में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव सेवानिवृत्त हुए। 2019 तक वह हिमाचल में सेवाएं दे रहे थे। तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए तो उस दौरान हिमाचल में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) रेंक पर थे और तब फॉरेस्ट, एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पावर जैसे महत्वपूर्ण विभाग देख रहे थे। DC शिमला-चंबा भी रहे 2019 में तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए तब उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में सेवाएं दी। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में बतौर सेक्रेटरी सेवाएं दी। इससे पहले वह डीसी शिमला-चंबा सहित विभिन्न विभागों का दायित्व निभा चुके थे। शिमला से संबंध रखते हैं तरुण कपूर तरुण कपूर पहाड़ों की रानी शिमला से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी शिमला से ही हुई। उन्होंने प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया है। यही वजह है कि उन्हें सोलर मेन भी कहा जाता है। अमित खारे को भी तैनाती तरुण कपूर के साथ-साथ झारखंड के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित खारे को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में एडवाइजर लगाया गया है। इन दोनों को दो सालों के लिए की तैनाती गई है।