साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 116 रन का टारगेट दिया:टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने, संदीप लामिछाने की वापसी

टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मैच साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने नेपाल को 116 रन का टागरेट दिया है।
नेपाल-श्रीलंका के बीच मैच वॉशआउट के बाद साउथ अफ्रीका सुपर आठ में पहुंच गया है। उन्होंने अब तक अपने सभी तीन मैच जीते हैं। वहीं, दूसरी ओर नेपाल ने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है। टीम ने एक ही मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला था, जहां उसे 6 विकेट से हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ टीम का मैच रद्द हो गया था। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में आज पहली बार भिड़ रही हैं। नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने की वापसी
नेपाल के सबसे मशहूर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने ने पिछले साल नवंबर से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्हें रेप के मामले में दोषी ठहराया गया था और फिर बरी कर दिया गया था। यह घटना भाग लेने वाली टीमों द्वारा टूर्नामेंट के लिए अपनी अंतिम टीमों की घोषणा करने से दस दिन पहले हुई थी। उनका नाम नेपाल की शुरुआती स्क्वॉड में नहीं था। चतुराई से, नेपाल ने 15 की बजाय केवल 14 खिलाड़ियों को शामिल किया था। लामिछाने इस कारण स्क्वॉड में आ गए। लेकिन बाद में लामिछाने को अमेरिका में प्रवेश करने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया और उन्हें नेपाल के पहले दो मैच छोड़ने पड़े, लेकिन वे इस मुकाबले में टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 18 रन दिए हैं। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अनिल साह, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, गुलशन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने और अविनाश बोहरा साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कैगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन, तबरेज शम्सी और एनरिक नॉर्त्या