टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान बाबर आजम ने कहा कि नसीम शाह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह अब्बास अफरीदी को मौका दिया गया है। दूसरी ओर आयरिश कैप्टन पॉल स्टर्लिंग ने क्रेग यंग की जगह बेन वाइट को मौका दिया है। दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान-आयरलैंड मैच का स्कोरबोर्ड