नमस्कार, कल की बड़ी खबर NEET एग्जाम से जुड़ी रही, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार स्वीकार किया है कि एग्जाम में गड़बड़ी हुई है। एक खबर NCERT के सिलेबस में बदलाव से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना- NEET में गड़बड़ी हुई, कहा- NTA में सुधार की जरूरत NEET UG 2024 एग्जाम विवाद को लेकर देशभर में स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘एग्जाम में 2 गड़बड़ियां हुई हैं। जो लोग इस धांधली में शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का बड़ा अधिकारी भी क्यों न हो। NTA में सुधार की जरूरत है। सरकार इस पर विचार कर रही है।’ 5 मई 2024 को हुई NEET में 23 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 4 जून को रिजल्ट जारी किए गए। इसमें 67 स्टूडेंट्स को पूरे 720 मार्क्स दिए गए। NEET की परीक्षा के इतिहास में पहली बार इतने छात्र टॉप स्कोरर रहे। इस पर कई स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए। कई राज्यों में पेपर लीक के भी आरोप लगे, इस मामले में बिहार और गुजरात से गिरफ्तारियां भी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई: एग्जाम और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग हाईकोर्ट्स में कई याचिकाएं दायर हुई हैं। इनमें NEET पेपर लीक की CBI जांच करने, परीक्षा को रद्द करने और फिर से एग्जाम कराने की मांग की गई हैं। इन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ 8 जुलाई को सुनवाई करेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. NCERT की नई किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं, इसे तीन गुंबद वाला ढांचा लिखा NCERT की 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताब से बाबरी मस्जिद, भगवान राम, श्री राम, रथ यात्रा, कारसेवा और विध्वंस के बाद की हिंसा की जानकारी हटा दी गई है। बाबरी मस्जिद नाम के बजाय इसे तीन गुंबद वाला ढांचा और अयोध्या विवाद को अयोध्या विषय के नाम से पढ़ाया जाएगा। 4 पेज के टॉपिक को भी दो पेज का कर दिया गया है। संशोधन की वजह: बाबरी मस्जिद विध्वंस या उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा का संदर्भ क्यों हटा दिया गया? इस सवाल पर NCERT के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा- हमें स्कूल में दंगों के बारे में क्यों पढ़ाना चाहिए? हम पॉजिटिव नागरिक बनाना चाहते हैं, न कि वॉयलेंट (हिंसक) और डिप्रेस्ड (अवसादग्रस्त) इंसान। 2014 के बाद से चौथी बार संशोधन: 2014 के बाद से NCERT की टेक्स्ट बुक में संशोधन का यह चौथा दौर है। 2017 में NCERT ने हाल की घटनाओं को दर्शाने के लिए संशोधन की जरूरत का हवाला दिया था। 2018 में सिलेबस का बोझ कम करने के लिए संशोधन हुए। 2021 में भी सिलेबस का बोझ कम करने और कोविड के कारण पढ़ाई में हुई दिक्कत से उबरने के लिए संशोधन किए गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले शाह की मीटिंग, कहा- आतंकवाद को कुचलें, मददगारों को भी न बख्शें गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाईलेवल मीटिंग की। शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों की मदद करने वालों पर भी सख्ती बरतें। जम्मू-कश्मीर में सभी तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाए। दरअसल, योग दिवस के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को श्रीनगर जा रहे हैं। 29 जून से अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। शाह ने अधिकारियों से यात्रा रूट और नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात करने को कहा है। JK की सुरक्षा व्यवस्था पर चौथी मीटिंग: जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 4 दिन में चौथी हाई लेवल मीटिंग थी। PM मोदी ने भी जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं को लेकर 13 जून को मीटिंग की थी। 14 जून को भी शाह ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मीटिंग की थी। 15 जून को LG मनोज सिन्हा ने रिव्यू मीटिंग की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. गुजरात में मानसून रुका, MP में 2 दिन बाद पहुंचेगा; यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म
गुजरात में 11 जून को एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। 10-14 जून के बाद से मानसून स्थिर होने की वजह से कमजोर हुआ है, MP और अन्य राज्यों में यह 18-19 जून तक पहुंच सकता है। यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म रहा, यहां रविवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी और कानपुर में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के नूंह में पारा 47.2 तक पहुंचा। किन राज्यों में लू, बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में 20 जून तक लू का अलर्ट है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. कुवैत में सड़कों पर रात बिता रहे राजस्थान के मजदूर, बोले- जर्जर इमारतें खाली कराईं, बिजली कनेक्शन काटे कुवैत के बनैद अल गर शहर में बड़ी संख्या में राजस्थान के मजदूर सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं। इस्तिकलाल इलाके में रहने वाले बांसवाड़ा के मजदूरों ने बताया, ‘जिन इमारतों में हम रहते थे, वहां के बिजली कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिए गए। इसके बाद इमारतों को खाली करने को कहा। किराए पर नए कमरे भी नहीं मिल रहे हैं। सामान सड़क पर पड़ा है, काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं।’ असुरक्षित इमारत खाली कराए जा रहे: दरअसल, कुवैत के मंगाफ शहर में 12 जून को 6 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। हादसे में 49 मजदूरों की मौत हो गई थी। इनमें 45 भारतीय थे। हादसे के बाद कुवैत में जर्जर इमारतों को खाली कराया जा रहा है। एक साथ 7-8 की संख्या में रहने वाले मजदूरों को भी निकाला जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़, मटके फेंके, आतिशी बोलीं- भाजपा नेता दफ्तरों पर हमले करवा रहे दिल्ली में जल संकट विवाद हिंसक हो गया। सैकड़ों लोगों ने छतरपुर जल बोर्ड ऑफिस पर पथराव और तोड़फोड़ की। ऑफिस पर मटके फेंके। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी भाजपा के गुंडों को लेकर आए और तोड़फोड़ करवाई। BJP का मटका फोड़ प्रदर्शन: भाजपा ने जल संकट को लेकर राजधानी में 14 जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि पानी की किल्लत AAP की देन है। इससे पहले 16 जून को दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. जापान में फैला मांस खाने वाला बैक्टीरिया, इससे 48 घंटे में मौत, 977 केस मिले जापान में एक खतरनाक बीमारी सामने आई है, जिसमें बैक्टीरिया मरीज के शरीर का मांस खाने लगता है। बीमारी का नाम स्ट्रेप्टोकॉकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (STSS) है। इस बीमारी से 48 घंटे में मरीज की मौत हो जाती है। जापान में अब तक इसके 977 केस मिले हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इससे संक्रमित लोगों में सबसे पहले सूजन और गले में खराश होती है। बीमारी के लक्षण: इसके अलावा शरीर में दर्द, बुखार, लो ब्लड प्रेशर, नेक्रोसिस (शरीर के टिशू मर जाते हैं), सांस लेने में समस्या, ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद मौत हो जाती है। स्ट्रेप्टोकोकस बीमारी अब यूरोप के 5 देशों तक फैल चुकी है। इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन शामिल है। यहां इस बैक्टीरिया ने सबसे ज्यादा बच्चों पर अटैक किया है। वैक्सीन भी मौजूद है: डॉक्टरों के मुताबिक, बीमारी से बचने के लिए इसकी जल्दी पहचान, देखभाल और तुरंत इलाज जरूरी है। STSS से निपटने के लिए बाजार में J8 नाम की वैक्सीन भी मौजूद है, जो शरीर में एंटीबायोटिक बनाती है। बड़ी बात ये कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… US में 48 साल के शख्स के 165 बच्चे, US से लेकर एशिया तक स्पर्म डोनेट कर चुके अमेरिका के ब्रुकलिन में रहने वाले 48 साल के एरी नेगल के 165 बच्चे हैं। नेगल पेशे से मैथ्स के प्रोफेसर हैं, जो स्पर्म भी डोनेट करते हैं। वे अब तक अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका समेत दुनिया के हर कोने में स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। 12 जून को नेगल की 165वीं संतान का जन्म हुआ। उनके 10 बच्चे जुलाई-अगस्त में पैदा होंगे। नेगल अपने सभी बच्चों के नाम, जन्म की तारीख, एड्रेस और फोन नंबर का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है, बच्चों से मिलते रहते हैं। नेगल ने अभी शादी नहीं की है।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…