नोएडा में अमूल आइस्क्रीम में कनखजूरा निकलने के मामले में कंपनी का बयान सामने आया है। अमूल ने सोमवार (17 जून) को ग्राहक से वो आइसक्रीम का बॉक्स वापस मांगा है, जिसमें कनखजूरा निकला था। कंपनी का कहना है कि वो इस मामले की पूरी जांच कराना चाहती है। नोएडा निवासी दीपा देवी ने 15 जून को अपने बच्चों के लिए ब्लिंकिट से ऑनलाइन आइसक्रीम आर्डर की थी। उन्होंने अमूल कंपनी की वैनिला मैजिक फ्लेवर आइस्क्रीम 195 रुपए की मंगवाई थी। आर्डर आने के बाद जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर कनखजूरा दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने ब्लिंकिट को शिकायत की। उन्हें ब्लिंकिट की ओर से पैसे वापस कर दिए गए हैं। ब्लिंकइट कस्टमर केयर ने बताया कि अमूल के मैनेजर उनसे संपर्क करेंगे। कनखजूरा निकलने की जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर भी शेयर की गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। मुंबई में आइसक्रीम में उंगली निकली थी
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला था। जिसके बाद युवक मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। मलाड पुलिस ने युम्मो (YUMMO) आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।