भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी डायलॉग पर दूसरी वार्षिक बैठक हुई। भारत ने यूक्रेन पीस समिट के जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार किया। वहीं, ICIMOD की स्नो अपडेट रिपोर्ट-2024 के मुताबिक इस साल हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में 22 सालों में सबसे कम बर्फबारी हुई। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत-अमेरिका के बीच टेक्नोलॉजी पहल पर दूसरी वार्षिक बैठक : 17 जून को नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी डायलॉग (iCET) पर दूसरी वार्षिक बैठक हुई। 2. भारत ने यूक्रेन पीस समिट में जॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किया : 17 जून को भारत ने स्विट्जरलैंड में चल रहे दो दिन के यूक्रेन पीस समिट जॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। भारत ने इस समिट से निकलने वाले किसी भी साझा बयान या डॉक्यूमेंट का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया है। इवेंट्स एंड रिपोर्ट्स (EVENTS REPORTS) 3. हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में 22 सालों में सबसे कम बर्फबारी : 17 जून को आई इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) की स्नो अपडेट रिपोर्ट – 2024 के मुताबिक हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में जल संकट हो सकता है। नवंबर 2023 से अप्रैल 2023 के बीच सिंधू, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के बेसिन में पिछले 22 सालों में अब तक सबसे कम बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। नेशनल (NATIONAL) 4. डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनेगा भारत : 16 जून को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत गहरे समुद्र में मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनेगा। सिंह ने कहा कि इस मिशन के जरिए समुद्र पर जीवन के लिए निर्भर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। 5. जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ : 16 जून को जम्मू के रामबन में संगलदान और रियासी के बीच ट्रेन का पहला ट्रायल रन पूरा हुआ। यह ट्रेन चिनाब ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस सफल परीक्षण की जानकारी दी। 6. ऊंचाई पर शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल का परीक्षण करेगा DRDO : 16 जून को DRDO यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि जल्द ही लद्दाख या सिक्किम में वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम्स (VSHORADS) का परीक्षण किया जाएगा। ये मिसाइलें हवा में ही ड्रोन, फाइटर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर सकेगी। इन्हें इंडियन आर्मी और एयर फोर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। 7. UNESCO के 7 सबसे खूबसूरत म्यूजियम में शामिल हुआ स्मृतिवन : 15 जून को गुजरात के भुज में बना स्मृतिवन अर्थक्वेक म्यूजियम UNESCO के 7 सबसे खूबसूरत म्यूजियम की लिस्ट में शामिल हो गया है। इसे प्रिक्स वर्सेल्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। UNESCO की तरफ से 2015 से हर साल ये अवॉर्ड आर्किटेक्चर और डिजाइन के लिए दिया जाता है। ये म्यूजियम 2001 में कच्छ और भुज में भूकंप से जान गंवाने वाले 12,932 लोगों की याद में बनाया गया है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 17 जून का इतिहास : 2004 में 17 जून को ही मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले थे।