BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए:भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्य के सह-प्रभारी होंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के सह-प्रभारी बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किन तारीखों का ऐलान नह वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में इसी साल सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है। BJP और I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए अहम होंगे ये चुनाव
लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे ये विधानसभा चुनाव BJP और I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए पहला लिटमस टेस्ट होगा। BJP ने इस बार लोकसभा चुनाव में 240 सीटें हासिल की हैं। जो बीते दोनों लोकसभा चुनावों में मुकाबले काफी कम हैं। 2019 में बीजेपी ने 303 और 2014 में 282 सीटें जीती थीं। बीजेपी को महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी सरकार बचानी है, वहीं झारखंड में उसे I.N.D.I.A ब्लॉक से अपनी सरकार वापस लेनी होगी। खासकर महाराष्ट्र में जहां RSS से जुड़ी एक पत्रिका ने अजित पवार के साथ भाजपा के गठबंधन की समझदारी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की NCP के साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इन दोनों नेताओं ने भाजपा से हाथ मिलाने के लिए अपनी पार्टियों को तोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि BJP ने सर्वे कराया है कि उसे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए या महायुति के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहिए। हरियाणा में पहले ही नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है और भाजपा को उम्मीद है कि यह राज्य में पार्टी के सुधार की शुरुआत होगी। झारखंड में BJP सत्तारूढ़ गठबंधन पर दबाव बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीनियर कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। जम्मू-कश्मीर में BJP को झटका, INDIA सरकार के आसार
इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा इलेक्शन की प्रोसेस जल्द शुरू हो जाएगी। इसी महीने वोटिंग की तारीखें भी आ सकती हैं। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के हिसाब से देखें, तो विधानसभा चुनाव में फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। उसे 33 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और PDP की सीटें मिला दें, तो INDIA ब्लॉक 45 सीटों पर आगे रहेगा। BJP 29 सीटों पर लीड ले सकती है। लोकसभा चुनाव में PDP कश्मीर में अलग लड़ी थी। जम्मू में उसने INDIA ब्लॉक को सपोर्ट किया था। ये प्रिडिक्शन, इलेक्शन कमीशन के डेटा, पॉलिटिकल एक्सपर्ट से बातचीत और लोकसभा चुनाव में पार्टियों की परफॉर्मेंस से निकला है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग का पैटर्न बदल भी सकता है। पूरी खबर पढ़ें… महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ लड़ेगी
महाविकास अघाड़ी (MVA) महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव एक साथ लड़ेगी। यह ऐलान शनिवार, 15 जून को गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने किया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव की जीत MVA के लिए अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। हम सभी दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई इस बैठक में NCP (SCP) नेता शरद पवार, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हुए थे। इस दौरान महाराष्ट्र की जनता को लोकसभा चुनाव में 31 सीटें जिताने पर धन्यवाद दिया था। लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं। विधानसभा की 288 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। फिलहाल राज्य में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है और MVA लोकसभा चुनाव की सफलता विधानसभा चुनाव में भी दोहराना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें… लोकसभा चुनाव के नतीजे से तय होगा झारखंड विधानसभा का रास्ता
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राज्य में इंडिया गठबंधन का उत्साह और एनडीए की चुप्पी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ता पहला कदम है? इस सवाल के जवाब में विशेषज्ञ कहते हैं ‘हां’। पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम को विधानसभा में भी I.N.D.I.A ब्लॉक भुनाने की कोशिश करेगा। I.N.D.I.A ब्लॉक मान कर चल रही है कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और वह चाहेगी कि विधानसभा चुनाव में भी उसे आशीर्वाद दे। इस परिणाम ने NDA गठबंधन को भी बता दिया है कि उन्हें वोट बैंक को मजबूत करने के लिए स्ट्रैटजी बनानी होगी। NDA पांच रिजर्व सीट हारा है। ग्रामीण वोटर्स में भी कमी हुई है। ऐसे अब दोनों गठबंधन के लिए विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिन्हा ने कहा है कि लोकसभा से विधानसभा चुनाव अलग होता है। विधानसभा के वादे राज्य सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। अब तो जनता उनसे जवाब मांगेगी ही। राज्य की 14 में से पांच सीट ही I.N.D.I.A ब्लॉक ने जीती हैं, बाकी 9 सीटें हमारी हैं। पूरी खबर पढ़ें… यह खबर भी पढ़ें…
राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी:बोलीं-वायनाड को भाई की कमी महसूस नहीं होने दूंगी; भास्कर की खबर पर मुहर राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल और खड़गे ने इसका ऐलान किया। राहुल ने कहा- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। पूरी खबर पढ़ें… डिप्टी-स्पीकर पद नहीं मिला तो I.N.D.I.A स्पीकर का चुनाव लड़ेगा:विपक्ष को यह पद देने की परंपरा, पिछली लोकसभा में डिप्टी स्पीकर नहीं था 18वीं लोकसभा का पहला सत्र अगले हफ्ते यानी 24 जून से शुरू होने वाला है। यह सत्र 9 दिन यानी 3 जुलाई तक चलेगा। 26 जून से लोकसभा स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी खबरें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दूसरी बार स्पीकर बना सकती है, वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU स्पीकर पद मांग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…