नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. महाराष्ट्र-ओडिशा में मानसून 4 दिन में पहुंचेगा, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में हीटवेव
महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में गर्मी को देखते हुए समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ाई गई हैं। स्कूल 26 जून से खुलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 2. आज जारी होगी किसान सम्मान की 17वीं किस्त, हर किसान को मिलते हैं 2-2 हजार रुपए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश के 9.3 करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर करेंगे। कुल 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा किए जाएंगे। इससे पहले 28 फरवरी को PM किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी हुई थी। योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।
पढ़ें पूरी खबर… 3. हादसे के बाद देर रात सियालदह पहुंची कंचनजंगा एक्सप्रेस: 7 ट्रेनें कैंसिल, 37 ट्रेनें डायवर्ट
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 17 जून की सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी थी। रेलवे के मुताबिक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 41 पैसेंजर घायल हुए। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद कंचनजंगा ट्रेन देर रात करीब 3.15 बजे सियालदह पहुंची। हादसे के कारण इस रूट से जाने वाली 7 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया, जबकि 37 का रूट डायवर्ट किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. मुंबई देश में सबसे महंगा शहर, बिजली-ट्रैवलिंग पर खर्च ज्यादा; दुनिया में हॉन्गकॉन्ग नंबर-1
ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई देश के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। यहां पर्सनल केयर, बिजली, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और किराए पर ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल मुंबई ने महंगाई वाले शहरों में 11 पायदान की छलांग लगाई, लेकिन दुनिया में ये शहर टॉप 100 में नहीं हैं। ग्लोबल लेवल पर कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे में टॉप 5 शहरों में हॉन्गकॉन्ग पहले नंबर पर है। उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स आते हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 5. साबुन, हेयर ऑयल, फूड आइटम महंगे हुए, 2 महीने में जरूरी सामान के रेट 2-17% तक बढ़े
देश में बीते दो-तीन महीनों में FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमिंग गुड्स) कंपनियों ने फूड और पर्सनल केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स के दाम 2-17% तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियां इसकी मुख्य वजह कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी को बता रही हैं। ट्रेड डेटा और एनालिस्ट्स के अनुसार, कंपनियों ने साबुन-बॉडी वॉश के दाम 2-9%, हेयर ऑयल के 8-11% और चुनिंदा फूड आइटम्स के 3-17% तक बढ़ा दिए हैं। आने वाले समय में इनमें 1-3% तक और इजाफा हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. मानहानि केस में राहुल के खिलाफ सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई आज, 2018 से जुड़ा है मामला
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी के खिलाफ सुलतानपुर की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होगी। चार महीने पहले इस मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। पेशी के दौरान राहुल ने 25-25 हजार के दो बॉन्ड भरे थे। 2 लोगों ने उनकी जमानत ली थी। राहुल के खिलाफ यह मामला 5 साल पहले कर्नाटक में अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल ने 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. भारत के पास अब PAK से ज्यादा परमाणु हथियार, चीन में घुसकर हमले में सक्षम हथियारों पर फोकस
भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। स्वीडन के थिंक टैंक SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत के न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई, जबकि पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड मौजूद हैं। भारत के नए लंबी दूर तक हमले की क्षमता वाले हथियार चीन के कई हिस्सों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. इटली के पास 2 नाव डूबीं, 11 शरणार्थियों की मौत: 26 बच्चों समेत 64 लापता
इटली के तट के पास सोमवार को 2 नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अब भी लापता हैं। जर्मनी के चैरिटी ऑर्गनाइजेशन RESQSHIP ने बताया कि लैंपेडुसा द्वीप के पास से उन्होंने 51 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान लकड़ी की एक नाव के निचले डेक से उन्हें 10 शव बरामद हुए। दूसरा हादसा इटली के दक्षिणी छोर कैलेब्रिया के तट से 201 किलोमीटर दूर हुआ। तुर्किये से 8 दिन पहले रवाना हुई इस नाव पर आग लग गई थी, जिसके बाद यह पलट गई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 9. वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्डकप 2024 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, अफगानिस्तान को 104 रन से हराया
टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया। सेंट लूसिया में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 बॉल में 98 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर… 10. सोनाक्षी की 22 जून को सगाई, 23 को रिसेप्शन, शादी का पहला कार्ड सलमान को
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। जहीर इकबाल के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने बताया कि जहीर ने उन्हें 22 तारीख को स्पेशली मेकअप करने के लिए बुलाया है। राजू ने बताया कि 22 तारीख को पहले सगाई होगी। इसके बाद फोटोशूट होगा। फिर अगले दिन शादी, फिर शाम को रिसेप्शन होगा।
पढ़ें पूरी खबर…