तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार काशी पहुंचे हैं। मंच पर एक किसान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले। जनता को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव जीतने के बाद हम पहली बार हम बनारस आयल हई। जनता जनार्दन के हमार प्रणाम, काशी के लोगों ने हमें लगातार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया हूं। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- किसानों के लिए पीएम की तड़प देखी है। मैं उनकी इस तड़प को प्रणाम करता हूं। BJP के लिए किसान भगवान हैं। पीएम शाम को 8 किमी लंबा रोड-शो करेंगे। इसके बाद कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार कर विशेष पूजन करेंगे। घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन करेंगे। गंगा आरती में भी शामिल होंगे। पीएम का 51वां वाराणसी दौरा है।