YSRCP नेता और पूर्व उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ ने आरोप लगाया कि TDP रिसोर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये हवेली रेड्डी की है। उन्होंने आगे कहा कि यह संपत्ति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी के लिए थी, क्योंकि विजाग राजधानी बनने जा रहा था। यह सीएम का कैंप कार्यालय नहीं था।
‘सरकार का आदर्श वाक्य ‘स्टेट फर्स्ट’ होगा। हमें नहीं पता कि हमारी आर्थिक स्थिति क्या है। हम नहीं जानते कि राज्य पर कितना कर्ज है, कहां से पैसा उधार लिया गया और क्या गिरवी रखा गया। हम ‘स्टेट फर्स्ट’ के साथ काम करेंगे और सभी के डेवलपमेंट का टारगेट रखेंगे।’ TDP ने लोकसभा की 25 सीटों में से 16 और विधानसभा की 175 में से 135 सीटें जीती हैं, यानी अब आंध्र की सियासत और डेवलपमेंट की चाबी चंद्रबाबू नायडू के पास लौट आई है। पूरी खबर पढ़ें… चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी, 35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े चंद्रबाबू नायडू परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में ही 858 करोड़ रुपए बढ़ी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है। हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…