देश के आधे से अधिक राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी, तो कहीं प्री मानसून बारिश हो रही है। कुछ जगह अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है। गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो रही है। असम में बाढ़ की वजह से 15 जिलों में 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए कमांडो तैनात किए गए हैं। IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश के कुछ इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू डिवीजन में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जून में अब तक 16 मिलीमीटर कम बारिश हुई
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश में 1 से 18 जून के बीच 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 80.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (LPA) से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर (86.86CM) है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए। 18 जून को UP का औरई सबसे गर्म रहा
आधा जून गुजर चुका है, लेकिन उत्तर भारत अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार 18 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 10 जगहों पर तापमान 45 डिग्री पार पहुंचा। उत्तर प्रदेश औरई में टेम्परेचर 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह देश में सबसे ज्यादा तापमान रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। आम लोगों का जीवन कितना प्रभावित असम में पार्क की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो: असम में बाढ़ के हालात खतरनाक हो गए हैं। यहां 15 जिलों में 1.62 लाख लोग और करीब 1 लाख जानवर प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अफसरों की मीटिंग ली। काजीरंगा में 3 नई बटालियन कमांडो तैनात की गई है। 600 वनकर्मियों की नई भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं। ओडिशा में छुटि्टयों का फैसला कलेक्टर लेंगे: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। दिल्ली में बिजली की डिमांड बढ़ी: राजधानी दिल्ली में गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड रिकॉर्ड 8,647 मेगावॉट पर पहुंच गई है। यहां अगले दो-तीन दिनों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम की तस्वीरें… वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में आज भारी बारिश होगी
अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक अगले 3 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तीन दिन (19 से 21 जून तक) भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम अगले 5 दिन रह सकता है। नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अब जानिए राज्यों के मौसम का हाल… जबलपुर समेत 22 जिलों में आज आंधी-बारिश:भोपाल में सुबह से रिमझिम; ग्वालियर-दतिया में तेज गर्मी, लू का ऑरेंज अलर्ट मध्यप्रदेश में प्री-मानसून खूब बरस रहा है। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। भोपाल में तड़के 5 बजे से रिमझिम पानी गिरा। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर भी रहेगा। मंगलवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र में स्थिर है। अगले 2 से 3 दिन में यह आगे बढ़ सकता है। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में एंटर होगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान के 9 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट: उमस भरी गर्मी रहने की आशंका, कल से बारिश की संभावना
बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में तेज गर्मी रहने और दोपहर में हीटवेव चलने की चेतावनी है। इसी तरह जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर समेत अन्य जिलों में दिन में उमस भरी गर्मी रहने की आशंका है। 20 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ में दोपहर बाद बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगनगर जिले में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश का यलो अलर्ट: 3-4 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों में एक्टिव होगा मानसून छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही। मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के लगभग सभी संभागों के ज्यादातर जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक प्री-मानसून की अच्छी बारिश होगी। तीन से चार दिनों में मानसून के मध्य छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के औरंगाबाद में तेज बारिश, कई शहरों में छाए बादल: 24-36 घंटे में होगी मानसून की एंट्री
बिहार के औरंगाबाद में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई है। जहानाबाद, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो 24 से 36 घंटे के भीतर मानसून पश्चिम बंगाल से किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। राज्य में मानसून प्रवेश करने के साथ ही तीन से चार दिनों तक सीमांचल के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 8 जिलों में आंधी का अलर्ट: 40 kmph की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी; गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे, हल्की बारिश के आसार हरियाणा में मौसम विभाग ने इसे देखते हुए सूबे के 8 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं- पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म आंधी चलेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। अन्य 14 जिलों में भी हीटवेव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 जून यानी कल से यहां ज्यादातर जिलों में प्री-मानसून की बौछारें पड़ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़ में आज गर्मी से राहत की उम्मीद: आंधी के साथ बारिश की संभावना; तापमान अब भी 43 डिग्री पार चंडीगढ़ में गर्मी से आज हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आंधी की संभावना जताई है। कल भी दिन में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, अभी दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और रात का तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में आज बारिश की संभावना: भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत; 24 घंटे में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हिमाचल में आज भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीते 24 घंटे के दौरान भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। कुल्लू के बजौरा में सबसे ज्यादा 16MM बारिश हुई। वहीं, मंडी में 14.9, धर्मशाला में 11.2, कांगड़ा में 8.6, पालमपुर में 7.2, डलहौजी में 7, मनाली में 5 और सुंदरनगर में 4.3MM बारिश हुई है। पढ़ें पूरी खबर…