NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में पांचवी याचिका पर सुनवाई:620 से ज्यादा स्कोर वाले सभी स्टूडेंट्स का बैकग्राउंड चेक, फॉरेंसिक जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में आज NEET UG एग्जाम कैंसिल करने को लेकर नई याचिका पर सुनवाई होनी है। 49 स्टूडेंट्स और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कोर्ट से एग्जाम कैंसिल करने और सभी स्टूडेंट्स के लिए रीएग्जाम कराने की अपील की है। याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में 620 से ज्यादा स्कोर वाले स्टूडेंट्स का बैकग्राउंड चेक करने और फॉरेंसिक जांच करने की मांग की है। वहीं, पेपर लीक के आरोप की CBI जांच की भी मांग की है। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट से देश के अलग-अलग हाईकोर्ट्स में दायर हुई सभी याचिकाओं को क्लब कर एक साथ शीर्ष न्यायालय में सुनवाई की मांग की है। NTA ने सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए 4 याचिकाएं दायर की हैं। इस मामले में कोर्ट की वेकेशन बेंच के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी इन मामलों की सुनवाई करेंगे। NTA के खिलाफ देश के 7 हाईकोर्ट में दायर हुई हैं याचिकाएं
अब तक देश के 7 हाईकोर्ट में NTA के खिलाफ NEET पेपर लीक, मनमाने ढंग से ग्रेस मार्क्स देने और स्कोर कार्ड के रिकॉर्ड के गड़बड़ी होने को लेकर याचिकाएं दायर की गईं हैं। 14 जून को NTA ने सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी। अब तक सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने 4 अलग-अलग मामलों में NTA को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांग चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग खारिज की
19 जून को NEET मामले में सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और और जस्टिस संदीप मेहता की वेकेशन बेंच ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बेंच ने केस में CBI जांच की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि सभी पक्षों को सुने बगैर हम CBI जांच का आदेश नहीं दे सकते। सुप्रीम कोर्ट में 5 याचिकाएं, जानिए इनमें अब तक क्या हुआ खड़गे बोले- परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री NEET पर चर्चा कब करेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 जून को NEET विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- आप परीक्षा पर चर्चा तो बहुत करते हैं, NEET परीक्षा पर चर्चा कब करेंगे ? उन्होंने केंद्र सरकार के UGC-NET जून सेशन को रद्द करने के फैसले की सराहना की। खड़गे ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले कहते हैं कि एग्जाम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, लेकिन कुछ जगहों पर गिरफ्तारियां होने के बाद मानते हैं कि गड़बड़ हुई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना था-NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार 16 जून को कहा कि NEET के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं। जो भी बड़े अधिकारी इसमें शामिल पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने माना कि परीक्षा लेने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर इससे पहले 13 जून को पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि इसका कोई सबूत नहीं है। NEET विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट का NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA को नोटिस जारी करते हुए कहा- NEET UG की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। हमें इसका जवाब चाहिए। ये याचिका स्‍टूडेंट शिवांगी मिश्रा और 9 अन्य छात्रों ने रिजल्ट की घोषणा से पहले 1 जून को दायर की थी। इसमें ब‍िहार और राजस्‍थान के एग्‍जाम सेंटर्स पर गलत क्‍वेश्‍चन पेपर्स बंटने के चलते हुई गड़बड़ी की शिकायत की गई थी और परीक्षा रद्द कर SIT जांच की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…