मध्य प्रदेश में तेज बारिश के चलते ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, राजगढ़, मुरैना, टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात हैं। ग्वालियर का डबरा और सेकरा गांव बाढ़ से घिर गए हैं। गुरुवार को यहां 400 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 24 घंटे में प्रदेश में 17 लोगों की मौत हुई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 160mm बारिश रिकॉर्ड की गई। दिल्ली-आगरा हाईवे पर 4 फीट तक पानी भर गया है। फर्रुखाबाद, एटा, पीलीभीत, जालौन, एटा, आगरा, कानपुर, अलीगढ़ में 12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और राजस्व कर्मियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में भी तेज बारिश के कारण कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। भरतपुर में स्कूलों में 4 दिन छुट्टी कर दी गई है। धौलपुर में भी अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे। बारिश की तस्वीरें… उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे-9 बंद
उत्तराखंड के चंपावत में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ दरकने के कारण नेशनल हाईवे-9 पर मलबा आ गया, जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा। प्रशासन ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। मानसून 19-25 सितंबर के बीच लौट सकता है
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच लौटना शुरू हो सकता है। सामान्य रूप से मानसून पश्चिमोत्तर भारत से 17 सितंबर से लौटना शुरू होता है। मानसून सीजन 15 अक्टूबर तक पूरे भारत से खत्म हो जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक देश में 836.7mm बारिश हुई। यह इस दौर में हुई सामान्य बारिश (772.5 मिमी) से 8% ज्यादा है। 14 सितंबर को 5 राज्यों में 12 सेमी बारिश का अनुमान राज्यों की मौसम की खबरें… राजस्थान: 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, आज से धीमी होगी मानसून की स्पीड, अब तक 61% ज्यादा बरसात बंगाल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम ने राजस्थान के पूर्वी हिस्से को तरबतर कर दिया। भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बारां, दौसा समेत कई जिलों में बीते दो दिन से लगातार तेज बारिश हुई। सवाई माधोपुर, धौलपुर में भारी बारिश के कारण कई कस्बों और गांवों में जलभराव की स्थिति हो गई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल समेत 16 से ज्यादा जिलों में बारिश, ग्वालियर में दो दिन स्कूलों में छुट्टी, डबरा बाढ़ से घिरा मध्यप्रदेश में अभी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। लगभग सभी डैम फुल हैं और नदियां उफान पर हैं। गुरुवार को भोपाल समेत 16 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। ग्वालियर में 13 और 14 सितंबर को नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: कल से फिर भारी बारिश, रायपुर-बिलासपुर संभाग के लिए अलर्ट; कई जिलों में 2 डिग्री पारा चढ़ा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से होकर गुजरने वाले NH-30 पर अब भी पानी भरा है। राजनांदगांव के कोटरासरार से मोखली जाने वाले मार्ग पर शिवनाथ नदी से लगी पुलिया के दोनों छोर (एप्रोच) तेज बहाव में बह गए। 14 सितंबर से बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 2 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना, आज 25 जिलों में अलर्ट; बगहा में बिजली गिरने से 2 की मौत बिहार में अगले 2 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। इसमें 6 जिलों में भारी और 19 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को बेतिया और बगहा इलाके में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…