सेंसेक्स 128 अंक की तेजी के साथ 83,091 पर ओपन:निफ्टी भी 40 अंक चढ़ा, वेस्टर्न कैरियर्स का IPO आज ओपन होगा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 13 सितंबर को सेंसेक्स 128 अंक की तेजी के साथ 83,091 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 40 अंक की बढ़त है, ये 25,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट है। एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार वेस्टर्न कैरियर्स का IPO आज ओपन होगा
लाइट लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक 18 सितंबर तक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 23 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 12 सितंबर को सेंसेक्स ने 83,116 और निफ्टी ने 25,433 का नया ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि बाद में ये दोनों इंडेक्स थोड़ा नीचे आए और सेंसेक्स 1,439 अंक (1.77%) चढ़कर 82,962 और निफ्टी 470 (1.89%) अंक चढ़कर 25,388 के स्तर पर बंद हुआ था।