देश का मानसून ट्रैकर:UP के 21 जिलों में बाढ़, 24 घंटे में 4 मौतें; बिहार में गंगा उफान पर; हिमाचल में लैंडस्लाइड, 74 सड़कें बंद

उत्तर प्रदेश में 6 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। 200 से ज्यादा गांव पानी में पूरी तरह से डूबे हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वाराणसी में 85 घाट और 2 हजार छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। 25 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। उधर, बिहार के आरा में भी गंगा उफान पर है। बक्सर में बाढ़ के कारण सड़कों पर 4 फीट तक पानी है। गया में भी 100 से ज्यादा घर डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी के लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया। राज्य में भारी बारिश के कारण 74 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18 सितंबर को 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट देश भर से मौसम की तस्वीरें… इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह