निक के कॉन्सर्ट में मालती संग डांस करती दिखीं प्रियंका:जोनस ब्रदर्स ने स्टेज पर सेलिब्रेट किया छोटे भाई का बर्थडे, वीडियोज वायरल

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे पर भी सिंगर ने जोनस ब्रदर्स बैंड के साथ कॉनसर्ट परफॉर्म किया। कॉन्सर्ट से वायरल हुए कई वीडियोज
खास बात यह रही कि इस कॉन्सर्ट के दौरान भी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती निक के साथ रहीं। निक के इस कॉन्सर्ट से कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें प्रियंका कभी उन्हें चीयर करती तो कभी बेटी मालती के साथ डांस करती दिख रही हैं। प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर विश किया
इसके अलावा निक को बर्थडे विश करते हुए प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे बेस्ट हसबैंड और डैड। आप हमारे सभी सपनों को सच बनाते हो.. हर रोज.. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’ प्रियंका ने इस पोस्ट में 3 तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो, निक और बेटी मालती साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और प्रियंका उन्हें चीयर कर रही हैं। निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इसके 4 साल बाद दोनों सेरोगेसी से बेटी मालती के पैरेंट्स बने। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… निक जोनस @32- ब्यूटी पार्लर में गाना गाकर शुरुआत की:दो बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला; प्रियंका को ट्विटर पर अप्रोच किया, 6 महीने डेटिंग फिर शादी की 1998 की बात है.. अमेरिका में रहने वालीं साइन लैंग्वेज टीचर और सिंगर डेनिस जोनस ब्यूटी पॉर्लर में अपना हेयर कट करवा रही थीं। उनके साथ छह साल का बेटा निक भी था… पूरी खबर यहां पढ़ें…