देश का मानसून ट्रैकर:UP में 5 नदियां उफनाई, 5 लाख लोग प्रभावित, 3 शहरों में स्कूल बंद; बंगाल में 2 मौतें, MP-राजस्थान में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण 21 जिलों में 5 लाख लोग प्रभावित हैं। यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू और अजीर नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में में आज 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। लखीमपुर खीरी में 220 गांव और जालौन में 15 से अधिक गांव यमुना में डूबे गए हैं। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से महज 44cm दूर है। 85 घाट और 2000 छोटे-बड़े मंदिर डूबे हैं। नेपाल में तेज बारिश के कारण बिहार की नदियां भी उफान पर हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है। नालंदा में भी जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, नॉर्थ-साउथ 24 परगना, ईस्ट-वेस्ट मेदिनीपुर, वेस्ट बर्धमान जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में 24 घंटे में 2 लोगों की मौत भी हुई। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 13 राज्यों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में मंगलवार को 24 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। राज्य में मानसून सीजन में अब तक 41 इंच बारिश हुई, जो नॉर्मल बारिश से 10% ज्यादा है।मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के 22 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत 13 राज्यों तेज बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के डैम फुल, कई इलाकों मे अलर्ट
पश्चिम बंगाल के 9 जिलों में बाढ़ के कारण कई डेम और बैराज से पानी छोड़ा गया है। दुर्गापुर बैराज से 1 लाख 33 हजार क्यूसेक, कांगसाबती बांध से 40 हजार क्यूसेक, मैथन बांध से 2 लाख क्यूसेक और पंचेत बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। डैम के आसापास के इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्यों से बारिश की 5 तस्वीरें… 19 सितंबर को 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट इस बार मानसून सामान्य से 16 अधिक दिन एक्टिव रहेगा मानसून के 16 अधिक दिन एक्टिव रहने की वजह राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: हल्की बारिश का दौर शुरू, अब तक 41 इंच पानी गिरा, मंडला, सिवनी-श्योपुर में 50 इंच पार मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग सिस्टम आगे बढ़ गया है। अब नए सिस्टम के एक्टिव होने तक प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप और छांव वाला मौसम रहेगा। बुधवार को ग्वालियर में सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना में गंगा उफनाई, 76 स्कूल बंद: औरंगाबाद में 5 नदी में लोग बहे, आज बारिश का अलर्ट नहीं नेपाल और पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश की वजह से बिहार की नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है। वहीं औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोग बटाने नदी में बह गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि मां और बेटे लापता हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून; 23 सितंबर तक खिलेगी धूप हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि अन्य 6 जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्पेल तेज बारिश का हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो कल से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में बारिश के आसार, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, 0.9 डिग्री बढ़ा तापमान​​​​​​, सितंबर में 35 फीसदी कम बारिश पंजाब के 6 जिलों में बुधवार (आज) को बारिश के आसार है। इनमें हिमाचल से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिले शामिल हैं। जबकि चंडीगढ़ में बारिश के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतर पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 42 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में बाढ़, 5 लाख लोग प्रभावित यूपी में लगातार हो रही बारिश से 21 जिलों में बाढ़ आ गई। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू और अजीर नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। खतरे के निशान से केवल 44 सेमी नीचे बह रही हैं।प्रयागराज और मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…