सेंसेक्स 84,181 और निफ्टी 25,716 के ऑल टाइम हाई पर:अभी बाजार में 1000 अंक से ज्यादा की तेजी, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 84,181 का और निफ्टी ने 25,716 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,218 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 280 अंक की तेजी है। यह 25,700 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट है। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी है। वहीं, रियल्टी सेक्टर में 1.10%, PSU बैंक में 0.73%, ऑयल एंड गैस में 0.49% ऑटो में 0.45% और FMCG में 0.33% की तेजी है। जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38% की गिरावट है। जापान के निक्‍केई में 2.10% की तेजी कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।