मंगलवार का टैरो राशिफल:जिम्मेदारी निभाते समय सिंह राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है, धनु राशि के लोग परिवार की समस्याओं को नजरअंदाज न करें

मंगलवार, 24 सितंबर को मेष राशि के लोगों को कोई काम फिर से करना पड़ सकता है, खर्च बढ़ेगा और थकान भी रहेगी। जिम्मेदारी निभाते समय सिंह राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है। धनु राशि के लोग परिवार के लोगों की समस्या को नजरअंदाज न करें, वर्ना विवाद हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – KNIGHT OF PENTACLES कोई काम को दोबारा करने के लिए अपेक्षा से अधिक पैसा खर्च हो सकता है। थकान के कारण निराशा बढ़ेगी। परिवार के लोगों से बातचीत हो सकती है, लेकिन किसी भी गंभीर विषय की चर्चा न करें। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं, इस कारण कुछ योजनाओं पर तुरंत काम करना संभव होगा। करियर : करियर से संबंधित सुझाव का इस्तेमाल करते हुए आगे के निर्णय लें। लव : रिलेशनशिप को महत्व दें। हेल्थ : थकान के कारण बेचैनी बनी रहेगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 वृषभ – FOUR OF SWORDS निराशा की वजह से छोटे काम भी कठिन नजर आएंगे। अपनी भावनाओं से अधिक काम करने पर ध्यान दें। परिचित व्यक्ति से अपेक्षा के अनुसार सहयोग न मिलने से तकलीफ हो सकती है। पैसों से संबंधित निर्णय सोच-समझकर ही लें। करियर : काम में रुचि को बढ़ाने के लिए खुद को और थोड़ा वक्त देने की आवश्यकता है। विचारों में बदलाव करें और काम पर ध्यान दें। लव : पार्टनर से आपको मदद प्राप्त हो सकती है। हेल्थ : नींद पूरी न होने से सेहत खराब होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 मिथुन – THE HIEROPHANT कोई भी काम करते समय नियम-कायदे से संबंधित बातों पर ध्यान दें। उत्साह की कमी और उदासीनता दूर करें। योग्य लोगों की संगत में रहें। अपने काम पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें। जिन लोगों का उद्देश्य आपके विचारों से मिलता-जुलता है, उनके साथ वक्त बिताएं। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। लव : परिवार और पार्टनर का साथ आसानी से मिलेगा। हेल्थ : थकान और कमजोरी के कारण बदन दर्द होगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 6 कर्क – QUEEN OF PENTACLES दूसरों की बातों के कारण अपने निर्णय में बदलाव करना गलत है। कई कामों में विरोध मिलने के बाद भी अपनी बातों पर टिके रहेंगे। उदासीनता दूर करने की कोशिश करें। आज किसी बड़े काम से संबंधित योजना न बनाएं। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को आराम देने की कोशिश करें। ऊर्जा में आ रहे बदलाव के कारण कई कामों को आसानी से पूरा किया जाएगा। करियर : करियर से संबंधित दुविधा दूर होगी। लव : रिलेशनशिप से संबंधित उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए योग्य उपचार लें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 सिंह – FIVE OF PENTACLES जिम्मेदारी निभाते समय कोई आर्थिक नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार के लोगों की बढ़ती अपेक्षा निराश कर सकती है। साथ में हर बात की जिम्मेदारी निभाने से हानि हो सकती है। आपसे जुड़े लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। करियर : काम से संबंधित चिंता रहेगी। लव : पार्टनर की नाराजगी दूर करें। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 कन्या – PAGE OF WANDS काम पूरा करने के लिए कोशिश करते रहें। जो बातें नियंत्रण में नहीं हैं, ऐसी बातों से दूर रहें। व्यक्तिगत जीवन में अपेक्षित प्रगति होगी। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखें, लेकिन अभी का समय थोड़ा आपके विरुद्ध नजर आएगा। परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करें। करियर : करियर में बदलाव करने के लिए प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। लव : वैवाहिक जीवन से संबंधित चिंता से नाराजगी बढ़ेगी। हेल्थ : कंधे में जकड़न और जोड़ों में दर्द हो सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 3 तुला – EIGHT OF CUPS काम पूरा होने के बाद भी पैसे न मिलने से विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति को दिए उधार पैसों के कारण एक-दूसरे के लिए नाराजगी रहेगी। जो बातें तकलीफ बढ़ा रही हैं, ऐसी बातों से आप खुद को दूर रखें। मन शांत करने की कोशिश करें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को जो काम स्थिरता देता है, उसका चुनाव करें। लव : पार्टनर को आपस में पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। हेल्थ : सेहत अचानक से खराब हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 वृश्चिक – KING OF PENTACLES कई कामों के लिए गहराई से विचार करने से सकारात्मक बातों को भी नकारात्मक नजरिए से देखेंगे। आप अपने स्वभाव के कारण खुद के लिए समस्या न बढ़ाएं। हर एक काम वक्त पर पूरा हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। गलत बातों पर ध्यान देने से आपका नुकसान हो सकता है। करियर : करियर में बदलाव करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। तुरंत अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलना कठिन है, इस बात का भी ध्यान रखना होगा। लव : पार्टनर के साथ कठोर बर्ताव करने से बचें, एक-दूसरे की गलतियों को माफ करें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 धनु – PAGE OF SWORDS परिवार के लोगों की समस्या को नजरअंदाज न करें। नई बातें सीखने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके स्वभाव में बढ़ रही बेचैनी के कारण किसी एक बात पर टिके रहना आपके लिए कठिन होगा। स्वभाव में बदलाव क्यों आ रहा है, इस बात पर ध्यान दें। करियर : काम से संबंधित बड़े निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज करने से छोटी समस्या भी बड़ा रूप ले सकती है। हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 मकर – PAGE OF PENTACLES कठिन काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक अपने प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता है। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें। सीमित मात्रा में कमाई होगी। किसी भी स्थिति में अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता न करें। जितना अधिक आप मन के विरुद्ध निर्णय लेंगे, उतनी समस्याएं बढ़ती जाएंगी। करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित काम करने से बचना होगा। किसी स्किल का इस्तेमाल करते हुए नए अवसर ढूंढने की जरूरत है। लव : रिलेशनशिप से संबंधित कठिनाइयों के कारण चिंता होगी। हेल्थ : घुटनों का दर्द या पुरानी चोट के कारण समस्या हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 कुंभ – ACE OF WANDS किसी भी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिस्थिति में अचानक से बदलाव आएगा। जिन लोगों की संगत में मानसिक शांति और सकारात्मकता रहती है, ऐसे लोगों की संगत में रहें। वर्ना एकांत में रहते हुए अपने काम पर ध्यान दें। किसी भी वजह से काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखें। करियर : कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसके जरिए लाभ प्राप्त होगा। नया अनुभव आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। लव : रिलेशनशिप से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पार्टनर की भावनाओं को ठीक से समझें। हेल्थ : पेट से संबंधित इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 8 मीन – NINE OF PENTACLES आपके काम में कुछ लोगों के दखल से काम की गति धीमी रहेगी। फिलहाल किसी भी व्यक्ति का विरोध करना आपके लिए संभव नहीं है। परिस्थिति के अनुसार समझौता करते हुए विवादों से खुद को दूर रखें। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, इस कारण नुकसान हो सकता है। करियर : काम से संबंधित टारगेट हासिल होने से प्रसन्नता मिलेगी। लव : पार्टनर की कुछ बातों के कारण तनाव रहेगा। अपनी क्षमता के अनुसार बदलाव करने की कोशिश करें। हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव के कारण सेहत से संबंधित बड़ी समस्या हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9