गुरुवार का टैरो राशिफल:मिथुन राशि के लोग आलस से बचें, वर्ना बड़े अवसर हाथ से निकल जाएंगे, वृश्चिक राशि के लोग परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें

गुरुवार, 26 सितंबर को मेष राशि के लोगों उत्साह बनाए रखना होगा, तभी काम पूरे हो सकते हैं। मिथुन राशि के लोग आलस से बचें, वर्ना बड़े अवसर हाथ से निकल सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी लोगों के लिए नया दिन कैसा रह सकता है… मेष – KING OF SWORDS उत्साह की वजह से बड़े काम को आज पूरा किया जा सकता है। विचारों में स्थिरता और सकारात्मकता रहेगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जितना अधिक आप लोगों के साथ जुड़ेंगे, उतनी आसानी से एक-दूसरे के लिए विचारों को बदलेंगे। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी दिक्कत बड़ा रूप ले सकती हैं, सतर्क रहें। करियर : काम से जुड़ा निर्णय लेते समय आपको फायदा और रिस्क पर भी ध्यान देना होगा। लव : पार्टनर के लिए नाराजगी न रखें, वर्ना विवाद हो सकता है। हेल्थ : पीठ दर्द की परेशानी होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3 वृषभ – TWO OF CUPS दूसरों के साथ तालमेल बनाते हुए एक-दूसरे के साथ रिश्ते को गहरा बनाएं। अनेक कामों में समझौता करने की तैयारी रखें। आज अपने पक्ष को दूसरों के सामने रखना संभव हो सकता है, लेकिन उनके द्वारा तुरंत मदद प्राप्त नहीं होगी। सेहत में सुधार होने से विचार भी बदलेंगे। जरूरी निर्णय लेते समय अपनी भावनाओं पर ज्यादा ध्यान न दें। करियर : भागीदारी में काम करने वाले लोगों को एक-दूसरे की अपेक्षा और तय नियमों के अनुसार ही काम करना होगा। लव : बड़ा विवाद हो सकता है। दिन के अंत तक इसे दूर करना संभव होगा। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव के कारण चिंता होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 4 मिथुन – THE TOWER आलस के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो देंगे। पैसों से संबंधित अपेक्षाओं के अनुसार आपको प्रयत्न भी करने की आवश्यकता है। गलत लोगों की संगत में गलत निर्णय ही लिए जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता रखें, अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें। जीवन से संबंधित हर एक बात में कठिनाई हो सकती है। हर समस्या का समाधान मिलेगा, इस बात का ध्यान रखें। करियर : आपके निर्णय के कारण कई लोग नाराज होंगे। लव : दूसरों के दखल के कारण रिलेशनशिप में समस्या होने की संभावना है। हेल्थ : सिर दर्द होगा। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 1 कर्क – FIVE OF PENTACLES आर्थिक परिस्थिति में सुधार करने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न करते रहें। मित्रों के साथ के संबंध सुधरेंगे। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी न रखें। जो बातें आपको कमजोर बना रही हैं, उनका प्रभाव जीवन से दूर होगा। भविष्य से संबंधित हर एक बात पर गहराई से विचार करें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को कठिन काम पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है। लव : एक-दूसरे के लिए बन रही नाराजगी को समझकर तुरंत दूर करने की कोशिश करें। हेल्थ : शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट लगी है तो उसे ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 2 सिंह – FOUR OF WANDS आपके द्वारा काम के कारण आप से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोगों का आपके लिए आदर और सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपसे राय मांगी जाएगी। परिवार के लोगों के लिए झुकाव रहेगा। जीवन में संतुलन बनाए रखें और आगे बढ़ने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन सुधरेगा। पुरानी गलतियों का प्रभाव जीवन से दूर होगा। करियर : नौकरीपेशा लोगों को नई जगह जाकर काम करने का मौका मिल सकता है। लव : विवाह से संबंधित निर्णय परिवार के लोगों की अनुमति से लेने की आवश्यकता है। हेल्थ : वजन से संबंधित दिक्कत होती है तो खान-पान पर ध्यान दें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 5 कन्या – TEMPERANCE उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जो आपकी निर्णय क्षमता को हानि पहुंचाएगा। लोगों की बातों को स्पष्ट रूप से न समझने से दुविधा बढ़ेगी। दूसरों के बारे में नकारात्मक विचार न रखें। खुद को आज थोड़ा वक्त देने की कोशिश करें। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर सोच में बदलाव करना होगा। दान करना और किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनना आपके लिए लाभदायक रहेगा। करियर : लेखन और कला से जुड़े लोगों को प्राप्त हुई सूचनाओं के अनुसार काम करना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध काम न करें। लव : परिवार और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद से खुद को थोड़ा दूर रखें। हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 8 तुला – KING OF WANDS अनेक बातों में स्पष्टता होने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। जिससे काम में सुधार हो सकता है। काम से संबंधित बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देकर आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। पुराने कर्ज को दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। परिवार के लोगों से संबंधित जिम्मेदारी बढ़ेगी। करियर : काम से संबंधित आ रहे उतार-चढ़ाव चिंता बढ़ा सकते हैं, लेकिन अपनी कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर प्रयत्न जारी रखें। लव : पार्टनर और रिलेशनशिप के प्रति निष्ठा रखें। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी होगी। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 6 वृश्चिक – TEN OF PENTACLES परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आर्थिक आवक बनी रहने से परिवार से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति को आपसे मदद और मार्गदर्शन की जरूरत महसूस होगी। अपनी उम्र से छोटे लोगों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। एक-दूसरे की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करें। करियर : करियर में बदलाव करने के लिए फिलहाल हड़बड़ी न करें। नया अवसर कुछ दिनों के बाद आपको आसानी से प्राप्त हो सकता है। लव : वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। हेल्थ : बदलते वातावरण के कारण इंफेक्शन हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 धनु – TEN OF CUPS परिवार के किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय आपको अपनी व्यक्तिगत समस्या पर भी ध्यान देना होगा। मदद करने से आपका नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। विवादों के लिए खुद को दूर रखें। करियर : व्यापार से संबंधित नया अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें। लव : परिवार से संबंधित नाराजगी बढ़ेगी। हेल्थ : बच्चों की सेहत से संबंधित समस्या दूर होने में वक्त लगेगा। अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9 मकर – NINE OF SWORDS शांति प्राप्त करने के लिए व्यर्थ बातों से दूर रहना होगा। किसी भी काम को पूरा करते समय बार-बार रुकावटें आ सकती हैं। पुरानी किसी बात के बारे में विचार करके आप अपने लिए तकलीफ न बढ़ाएं। परिस्थिति की सकारात्मकता पर ध्यान देते हुए खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। करियर : अनेक लोगों के साथ बढ़ती कंपटीशन के कारण तनाव हो सकता है। अपने काम पर ध्यान देते रहें। लव : पार्टनर के साथ बेवजह विवाद हो सकते हैं। संवाद सीमित मात्रा में बनाए रखना होगा। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी तनाव के कारण बढ़ेगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 कुंभ – THE WORLD छोटा टारगेट तय करके उसे हासिल करने की कोशिश करनी होगी। सकारात्मकता महसूस होगी, जो सोच में सुधार लाएगी। साथ में योग्य लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए संभव हो सकता है। पुरानी सीख का इस्तेमाल करना आपके लिए संभव होगा। हर बात से ध्यान हटाकर केवल आप अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखेंगे। करियर : यात्रा से संबंधित निर्णय होगा, इस कारण काम का विस्तार करना आपके लिए आसान होगा। लव : पार्टनर्स को एक-दूसरे के करीब महसूस होगा। हेल्थ : शरीर में हुए इन्फेक्शन को दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 9 मीन – SEVEN OF CUPS खुद को सीमित विचारों से बाहर निकालने की कोशिश करें। कई लोगों की वजह से आपके मन में डर बढ़ेगा। टारगेट से संबंधित महत्वपूर्ण बातों की चर्चा दूसरों से न करें। लालच के कारण कोई काम गलत हो सकता है। समस्याओं को सुलझाने के लिए संयम बनाए रखें। करियर : बोनस प्राप्त हो सकता है, आर्थिक स्थिति में बदलाव नजर आएगा। लव : पार्टनर को दिए वचन का पालन करना होगा। हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3