ईशा-आकाश अंबानी हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट में:शेयरचैट के अंकुश सचदेवा सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर, लिस्ट में फिजिक्स वाला के अलख पांडे भी

मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी और टॉडल की परिता पारेख को ‘2024 हुरुन इंडिया अंडर 35’ की पहली लिस्ट में सबसे कम उम्र की महिला के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, शेयरचैट के अंकुश सचदेवा और रिलायंस जियो के आकाश अंबानी सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर हैं। इनकी उम्र 31 साल है। हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट में शामिल 82% आंत्रप्रेन्योर पहली पीढ़ी के हैं। लिस्ट में 35 साल के कम उम्र की टोटल 7 महिलाएं 2024 हुरुन इंडिया अंडर-35 की लिस्ट में अनेरी पटेल, अनीशा तिवारी और अंजलि मर्चेंट सहित सात अन्य महिला आंत्रप्रेन्योर शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 या 34 साल है। वे अपने फैमिली बिजनेस को जारी रखने वाली वुमन लीडर्स में टॉप पर हैं। लिस्ट में ट्राया हेल्थ की मालकिन 34 साल की सलोनी आनंद को भी शामिल किया गया है। ट्राया हेयर केयर सेक्टर में बिजनेस करती है। इसके अलावा, मामा अर्थ की ओनर गजल अलघ को भी हुरुन ने इस लिस्ट में शामिल किया गया है। बेंगलुरु से सबसे ज्यादा 29 और सर्विस सेक्टर से 59% आंत्रप्रेन्योर इस लिस्ट में बेंगलुरु से सबसे ज्यादा 29 और मुंबई से 26 लोगों को शामिल किया गया है। सेक्टवाइज लोगों बात करें तो लिस्ट में फाइनेश सेक्टर से सबसे ज्यादा 21 और सॉफ्टवेयर और सर्विस सेक्टर से 14 आंत्रप्रेन्योर इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट से पता चलता है कि भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सर्विस सेक्टर का बड़ा रोल है। इस लिस्ट में सर्विस सेक्टर से जुड़े 59% आंत्रप्रेन्योर शामिल किए गए हैं। हुरुन लिस्ट में शामिल लोगों के बिजनेस की वैल्यू ₹418 करोड़ से ज्यादा यह लिस्ट देश में 35 साल या उससे कम उम्र के 150 आंत्रप्रेन्योर को शामिल करता है। हुरुन इंडिया फर्स्ट जनरेशन के उन आंत्रप्रेन्योर को शामिल करता है जिनके बिजनेस की वैल्यूएशन 50 मिलियन डॉलर (करीब 418 करोड़ रुपए) और नेक्स्ट जनरेशन बिजनेस आंत्रप्रेन्योर जिनके बिजनेस की वैल्यूएशन 100 मिलियन डॉलर (करीब 837 करोड़ रुपए) है। हुरुन इंडिया अंडर35 के भारतीय आंत्रप्रेन्योर की लिस्ट ये खबर भी पढ़ें… अडाणी फैमिली देश में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में वैल्थ ₹11.62 लाख करोड़, एक साल में संपत्ति 95% बढ़ी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की कुल संपत्ति एक साल में 95% बढ़कर 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई। अडाणी परिवार ने अपनी टोटल वेल्थ में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपए का इजाफा किया है। अडाणी फैमिली ने अंबानी परिवार को पीछे छोड़कर देश की सबसे धनवान फैमिली बन गई है। अंबानी परिवार की संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है। ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024’ के मुताबिक, ‘हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी गौतम अडानी एंड फैमिली ने पिछले साल की तुलना में संपत्ति में 95% की ग्रोथ हासिल की।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…