गॉल टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका 306/3:चांदीमल की सेंचुरी, मैथ्यूज और मेंडिस ने फिफ्टी लगाईं; साउदी-फिलिप्स को 1-1 विकेट

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी गॉल में ही खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 3 विकेट खोकर 306 रन बना दिए। टीम से दिनेश चांदीमल ने सेंचुरी लगाई, वहीं एंजलो मैथ्यूज और कमिंडु मेंडिस फिफ्टी लगाकर नॉटआउट रहे। न्यूजीलैंड से कप्तान टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया। जबकि दिमुथ करुणारत्ने 46 रन बनाकर रन आउट हुए। दूसरे दिन का खेल कल सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पहला टेस्ट जीतकर श्रीलंका ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए रखी है। पहले सेशन में स्कोर सेंचुरी पार श्रीलंका ने पहले बैटिंग चुनी, लेकिन पहले ही ओवर में पाथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। निसांका 1 ही रन बना सके और साउदी की बॉल पर कॉट बिहाइंड हो गए। यहां से करुणारत्ने ने विकेटकीपर दिनेश चांदीमल के साथ पार्टनरशिप की। दोनों सेंचुरी पार्टनरशिप की और पहले सेशन में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। दूसरे सेशन में करुणारत्ने आउट श्रीलंका ने 102/1 के स्कोर से दूसरे सेशन में अपनी पारी आगे बढ़ाई। करुणारत्ने ज्यादा देर टिक नहीं सके और खराब कम्यूनिकेशन के कारण रनआउट हो गए। उन्होंने 109 बॉल पर 4 चौके लगाए और 46 रन बनाए। उनके बाद चांदीमल ने एंजलो मैथ्यूज के साथ मिलकर टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया। दूसरा सेशन खत्म होने से पहले ही चांदीमल ने अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली। तीसरे सेशन में मेंडिस की फिफ्टी श्रीलंका ने 194/2 के स्कोर से तीसरे सेशन में खेलना शुरू किया। चांदीमल 116 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ उनकी मैथ्यूज के साथ 97 रन की पार्टनरशिप टूट गई। मैथ्यूज ने फिर कमिंडु मेंडिस के साथ मिलकर टीम को 306 रन तक पहुंचा दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मैथ्यूज 78 और कमिंडु 51 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम से कप्तान धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस और निशान पेरिस जैसे बैटर्स का आना बाकी है। कमिंडु मेंडिस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑलराउंडर कमिंडु मेंडिस ने दूसरे टेस्ट में फिफ्टी लगाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह डेब्यू से लगातार 8 टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बने। उनके नाम 8 टेस्ट की 13 पारियों में 4 सेंचुरी और 5 फिफ्टी हैं। कमिंडु ने पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ा, जिनके नाम डेब्यू के बाद लगातार 7 टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था।