शुक्रवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि के लोग कामों और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाएं, वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

शुक्रवार, 27 सितंबर को मेष राशि के लोगों की परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। वृषभ राशि के लोग एकाग्रता भंग हो सकती है। सिंह राशि के लोग अपने कामों के साथ ही व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। वृश्चिक राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – EIGHT OF CUPS परिवार से संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काम से जुड़ी बातों में सुधार आएगा, इस कारण काम से संबंधित विचार बदल सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ी थकान महसूस होगी, लेकिन समस्या का समाधान होने से सकारात्मकता महसूस होगी। करियर : काम की वजह से व्यस्तता रहेगी, आप काम के अलावा अन्य जिम्मेदारियां सोच-समझकर स्वीकार करें। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी पुरानी बातों को भूलकर आप दोबारा नए सिरे से शुरुआत करेंगे। हेल्थ : जिन पदार्थों का सेवन सेहत पर नकारात्मक असर कर रहा है, उनसे दूर रहें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 वृषभ – EIGHT OF PENTACLES व्यर्थ बातों के कारण आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। आपको अपनी समस्या का समाधान खुद ही ढूंढना होगा। प्रयत्नों के कारण आपके व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। आगे की बातों को आसान बनाने में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी होगी। आप योग्य उपचार प्राप्त कर पाएंगे। करियर : काम से संबंधित प्रसन्नता रहने से काम के विस्तार के बारे में विचार किया जाएगा। लव : फिलहाल रिलेशनशिप या परिवार से संबंधित बातों से खुद को दूर रखना होगा। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 मिथुन – THE FOOL किसी भी बात से संबंधित गंभीरता न रखना आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है। वर्तमान की बातें सरल नजर आ रही हैं, लेकिन भविष्य में ये बातें जटिल हो जाएंगी। भविष्य में किसी व्यक्ति का साथ भी प्राप्त न होने से काम कठिन होंगे। भविष्य सुधारने के लिए वर्तमान में बदलाव करना होगा। करियर : बड़ी रिस्क लेने की वजह से लोगों के मन में आपकी नकारात्मक छबि बनेगी। लव : पार्टनर की बातों को न समझते हुए सिर्फ अपनी बातों पर ध्यान देने से रिलेशनशिप का संतुलन बिगड़ेगा। हेल्थ : सेहत अचानक खराब हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 कर्क – THE EMPRESS पुराने अनुभवों को बदलने का अवसर मिलेगा। जिन बातों में सुधार करना चाहते हैं, वह तुरंत बदलेंगी। अपनी अपेक्षा के अनुसार जीवन को बदलने से अनेक बातों को सुधार पाएंगे। परिवार से संबंधित बडी जिम्मेदारी मिलेगी। नए स्किल्स सीखने के लिए वक्त का सही योग्य तरीके से उपयोग करें। परिवार और काम में संतुलन बनाए रखें। करियर : काम से संबंधित मार्केटिंग में किया गया बदलाव सकारात्मकता बढ़ाएगा, इस कारण प्रतिस्पर्धी से खुद को अलग साबित करना संभव होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय जीवन में अनेक बदलाव लाएगा। हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव करें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 सिंह – TEN OF CUPS काम में व्यस्तता रहेगी। अनेक कामों की जिम्मेदारी होने से व्यक्तिगत जीवन नजरअंदाज हो सकता है। विचारों में बदलाव करते हुए परिस्थिति को बदलें। परिवार के किसी व्यक्ति के साथ के संबंध गहरे बनेंगे। कठिन बातों को सुलझाना संभव हो सकता है। करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी को निभाने से पहले हर एक जानकारी प्राप्त करनी होगी। लव : पार्टनर की बातों के कारण तनाव होगा। रिलेशनशिप से संबंधित चिंता बढ़ेगी। हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए जीवन शैली में सही करें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 कन्या – THREE OF SWORDS अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को समझना होगा। परिस्थिति के केवल एक ही पहलू पर ध्यान देने से आप खुद के लिए और दूसरों के लिए भी समस्या बढ़ा लेंगे। जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। अपने उद्देश्य का बार-बार अवलोकन करना जरूरी होगा। करियर : काम की जगह आ रहे बदलावों समझें। लव : अहंकार को अधिक महत्व देने से रिलेशनशिप में समस्या हो सकती है। हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 तुला – FIVE OF CUPS जिस प्रकार से आपको कठिन अनुभव मिलते हैं, वैसे ही सकारात्मक अनुभव भी मिलेंगे। विचारों में सुधार करने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। अन्य लोगों से प्राप्त हो रही है, सलाह उपयुक्त साबित नहीं होगी। कोई व्यक्ति आपको प्रेरित कर सकता है, जिससे व्यक्तिगत बातों को सुधारना सरल लगेगा। करियर : अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होने के बाद भी केवल आलस के कारण उन्हें नजरअंदाज न करें। लव : आपके स्वभाव में बढ़ रही नकारात्मकता का असर पार्टनर और रिलेशनशिप पर होगा। हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 6 वृश्चिक – NINE OF CUPS बड़ी समस्या का समाधान मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत और स्थिर होगा। वर्तमान बातों का आनंद लेते हुए करीबी लोगों को भी खुश रख पाएंगे। परिवार के लोगों का आपके प्रति सकारात्मक बर्ताव नजर आएगा। आपसी विवाद को चर्चा से सुलझाना संभव है। करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आसानी से प्रगति मिलेगी। लव : रिलेशनशिप पर ध्यान देते रहें। पार्टनर की अपेक्षाओं को न समझने से छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। हेल्थ : गलत खानपान की वजह से सेहत से संबंधित समस्या बढ़ती नजर आएगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 4 धनु – PAGE OF SWORDS विचार और काम में संतुलन न होने से दिक्कतें आएंगी। दूसरों से मिल रहे सुझावों के बारे में विचार करके आपकी दुविधा बढ़ेंगी। काम से संबंधित प्रयत्न छोड़कर केवल विचार करने में वक्त बर्बाद हो सकता है। जिन बातों में आपको स्पष्टता है, उन पर ध्यान देकर काम शुरू करें। करियर : किसी भी काम को करते समय नियमों का पालन करना जरूरी होगा। लव : पार्टनर के लिए नकारात्मकता रहेगी। हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या दिन के अंत में होने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 मकर – KING OF CUPS भावनाओं पर नियंत्रण करना आपके लिए संभव है। अपने बर्ताव में किए बदलाव की वजह से अन्य लोगों का आपके प्रति बर्ताव बदलेगा। जो बातें आपको भावनात्मक रूप से कमजोर बना रही हैं, उनसे बचें। सकारात्मक रहें। करियर : अपनी कार्यक्षमता के लिए जागरूक रहें, आप अनेक बातों पर ध्यान देते हुए काम में सुधार कर पाएंगे। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी को फिलहाल प्रकट करना कठिन है। आज इस बारे में विचार न करें। हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 6 कुंभ – QUEEN OF PENTACLES फायदे और नुकसान पर ध्यान देते हुए काम करें। जो लोग केवल अपने मतलब के लिए आपसे जुड़ना चाहते हैं, ऐसे लोगों के इरादे स्पष्ट होंगे, ऐसे लोगों से दूर रहना होगा। अपेक्षा के अनुसार कुछ बातों में बदलाव होने में वक्त लगने वाला है। आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। करियर : आप सही कार्यक्षेत्र का चुनाव करेंगे। केवल इसके विस्तार के बारे में विचार करते हुए कमाई को बढ़ाने की कोशिश करें। लव : पार्टनर की जिद की वजह से परिवार से संबंधित अनेक बातों को सुलझाने में वक्त लगेगा। हेल्थ : दांत की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 मीन – PAGE OF PENTACLES वर्तमान में हर छोटी बात पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवन में आ रहे बदलाव के कारण कुछ गलत आदतें आपके स्वभाव का हिस्सा बन रही हैं, इस बात पर गौर करें। काम को पूरा करने के लिए वक्त मिलेगा। फिर भी डिसिप्लिन के साथ काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आपको मिल रहे हर एक अवसर का फायदा उठाएं। करियर : काम से अधिक पैसों पर ध्यान देने से नुकसान और नाराजगी रह सकती है। लव : परिवार के लोगों की अपेक्षा और पार्टनर की अपेक्षा अलग होने से तनाव हो सकता है। हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान न देने से सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 3