करेंट अफेयर्स 27 सितंबर:केंद्र ने असंगठित सेक्टर के लिए मिनिमम मजदूरी दर बढ़ाई, शिगेरू इशिबा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे

PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाला। वहीं, मशहूर कवि केकी एन. दारूवाला का निधन हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. शिगेरू इशिबा जापान के अगले प्रधानमंत्री होंगे : जापान में रक्षा मंत्री रह चुके शिगेरू इशिबा अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। शुक्रवार, 27 सितंबर को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वे 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्र सरकार ने असंगठित सेक्टर के वर्कर्स के लिए मिनिमम मजदूरी दर बढ़ाई : केंद्र सरकार ने 27 सितंबर को असंगठित सेक्टर में काम करने वाले वर्कर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने का ऐलान किया है। ये बढ़ोत्तरी 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होगी। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 3. PM मोदी ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 26 सितंबर को वर्चुअली तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर लॉन्च किए। इसके अलावा उन्होंने मौसम व जलवायु रिसर्च के लिए एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम भी लॉन्च किया। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 4. त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार संभाला : त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को 26 सितंबर को मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे मिजोरम के मौजूदा राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे। स्पोर्ट (SPORT) 5. ड्वेन ब्रावो KKR के मेंटॉर बने : वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के मेंटॉर बन गए हैं। वे गौतम गंभीर की जगह लेंगे। ब्रावो ने गुरुवार को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद 26 सितंबर को KKR ने सोशल मीडिया एक्स पर ब्रावो को मेंटॉर घोषित किया। निधन (OBITUARY) 6. मशहूर कवि केकी एन. दारूवाला का निधन हुआ : मशहूर अंग्रेजी कवि और पूर्व IPS ऑफिसर केकी एन. दारूवाला का 26 सितंबर की देर रात निधन हो गया। वे लंबी बीमारी और निमोनिया के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थें। उनकी बेटी अनाहिता कपाड़िया ने इसकी जानकारी दी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 27 सितंबर का इतिहास : 1980 में आज के ही दिन पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व को जागरूक करना है। इसके साथ ही विश्व भर के लोगों में पर्यटन के लिए जागरूकता पैदा करना और इसके लिए प्रेरित करना है। सन् 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन यानी UNWTO ने स्पेन में अपने तीसरे सत्र में इसे एक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। फिर, UNWTO ने सितंबर 1979 के अंत में विश्व पर्यटन दिवस शुरू करने का निर्णय लिया था।