शनिवार का टैरो राशिफल:कर्क राशि के लोगों के प्रयत्न सफल होंगे, कन्या राशि के लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है

शनिवार, 28 सितंबर को मेष राशि के लोग किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे, इस मुलाकात की वजह से मन को शांति मिलेगी। कर्क राशि के लोगों के प्रयत्न सफल होंगे। कन्या राशि के लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – ACE OF CUPS किसी नए व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात शांति दे सकती है। कई काम एक साथ करते समय आप विचारों के साथ भावनाओं पर भी ध्यान दें। जिन बातों के लिए आप खुद को तैयार कर रहे हैं, उनके टारगेट हासिल होते जाएंगे। काम से संबंधित प्राप्त हुई प्रगति के कारण तनाव दूर करना हो सकता है। पैसों से संबंधित प्रगति प्राप्त करने के लिए योजना के अनुसार काम करने की आवश्यकता है। करियर : जब तक आप अपने विचार और आइडियाज को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से नहीं रख पाएंगे, तब तक काम की जगह बदलाव होना संभव नहीं है। लव : रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए दूसरों से अधिक अपनी भावनाओं और विचारों के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट से जुड़ी तकरार दूर होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 वृषभ – ACE OF WANDS संगत में आ रहा बदलाव शांति देगा। जिन लोगों के कारण आपको दुविधा महसूस होती है, उनसे दूर रहें और जीवन सुधारने पर ध्यान दें। परिवार से संबंधित जो बातें नाराजगी का कारण बन रही हैं, उनके लिए विचार बदलेंगे। काम से संबंधित बड़ी प्रगति मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में अनेक बातों में सुधार आएगा। करियर : काम से संबंधित बदलाव के कारण आपका उत्साह बढ़ेगा। साथ में नई बातें सीखने के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। लव : पार्टनर से मिली प्रेरणा के कारण व्यक्तिगत जीवन से संबंधित टारगेट हासिल कर पाएंगे। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 मिथुन – FOUR OF SWORDS आज काम से दूर रहते हुए आराम करने पर ध्यान देंगे। ज्यादा सोच-विचार के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। इस कारण बेचैनी और चिड़चिड़ापन बना रहेगा। सबसे अधिक अपनी खुशहाली पर ध्यान दें। लोगों की अपेक्षा और नाराजगी से खुद को दूर रखें। अपने विचार पर अमल करने की कोशिश करें। करियर : मार्गदर्शन के जरिए काम से संबंधित रुकावट दूर करना संभव होगा। लव : पार्टनर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्षम महसूस नहीं करेंगे, इसलिए अधिकतर जिम्मेदारियां आपको निभानी होंगी। हेल्थ : नींद की कमी से सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 6 कर्क – NINE OF PENTACLES जीवन में डिसिप्लिन रखने की जरूरत है, ये बात स्पष्ट होगी। आपके प्रयत्नों को तुरंत सफलता मिलेगी, लेकिन निवेश पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बेकार के खर्च होने से उदासीन महसूस हो सकता है। अपनी जरूरतों को फिलहाल सीमित रखें। व्यक्तिगत जीवन सुधारने की कोशिश करें। करियर : अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बढ़ेगा, इस कारण काम सही तरीके से पूरा किया जा सकता है। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। फिर भी भविष्य से संबंधित विचारों के कारण थोड़ी नकारात्मकता हो सकती है। हेल्थ : होर्मोन से जुड़ी दिक्कत को दूर करने का मार्ग मिलेगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 1 सिंह – ACE OF SWORDS किसी व्यक्ति से मिल प्रशंसा के कारण आपका हौसला बढ़ सकता है। लाभ होगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। किसी भी व्यक्ति को मार्गदर्शन देने से पहले उसकी जरूरतों को ठीक से समझने की कोशिश करें। अहंकार से दूर रहें। करियर : आपका करियर आपके लिए महत्वपूर्ण है, कोई भी निर्णय लेते समय पसंद, ना पसंद का ध्यान रखें। लव : परिवार और पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 5 कन्या – THE WORLD यात्रा से संबंधित योजना के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। योजना को वास्तविकता का रूप देना आपके लिए संभव है। नए विचार मन में आ सकते हैं। जिन बातों के कारण डर महसूस होता है, उन पर फिलहाल ध्यान न दें। डर को दूर करने का मौका प्राप्त होगा। फिलहाल वर्तमान खुशियों पर ध्यान देते रहें। करियर : काम की जगह नयापन लाने की जरूरत है। काम से संबंधित टारगेट के बारे में सोच-विचार करने की जरूरत है। लव : रिलेशनशिप पर ध्यान देने से महत्वपूर्ण समस्या को सुलझाना संभव हो सकता है। हेल्थ : बदलते वातावरण का थोड़ा असर सेहत पर हो सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 तुला – ACE OF PENTACLES अपने कर्तव्य को ठीक से निभाने की कोशिश करें। अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है, इसका ठीक से उपयोग करें। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाना होगा। लोगों के साथ मानसिक स्वरूप से जुड़ने की कोशिश करें। किसी भी व्यक्ति के जीवन में जरूरत से अधिक दखलंदाजी न दें। करियर : काम से संबंधित समस्या को सुलझाने में वक्त लगेगा। लव : किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार करते समय पार्टनर की सलाह जरूर लें। हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 वृश्चिक – FOUR OF PENTACLES अपनी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए परिस्थिति के अनुसार सही निर्णय लें। दूसरों के जीवन में प्रगति देखकर आपको खुद के लिए चिंता हो सकती है। अपने आप को सुधारने का जज्बा रखें। दूसरों के साथ तुलना करने से तकलीफ हो सकती है। करियर : प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवहार करने वाले लोगों का काम सही तरीके से पूरा होगा। इस काम के जरिए मिलने वाला पैसा देरी से मिलेगा। लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज करते हुए किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आकर्षण होना सही नहीं है, दिक्कत बढ़ेगी, इससे बचें। हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 धनु – FIVE OF WANDS वक्त का सही उपयोग न करने से जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। हर एक काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार से संबंधित जिम्मेदारी के कारण कमजोर महसूस हो सकता है। फिलहाल आपको किसी एक समस्या पर ध्यान देते हुए उसे सुलझाने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर : लोगों आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। काम से संबंधित बातों को फिलहाल गोपनीय रखें। लव : रिलेशनशिप के लिए नाराजगी रहेगी। हेल्थ : घुटनों का दर्द हो सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 9 मकर – TWO OF CUPS आपसी सामंजस्य बनाए रखें। परिवार से संबंधित समस्या को सुलझाना आपके लिए जरूरी है। परिवार में हो रहे विवाद का असर आपके काम पर होने की संभावना है। सेहत से संबंधित समस्या दूर होने में वक्त लगेगा। कई बातों में बदलाव आएगा। फिलहाल आपको स्वभाव में लचीलापन रखना होगा। करियर : भागीदारी में काम करते समय जब तक आपको अपनी जिम्मेदारी से संबंधित स्पष्टता महसूस नहीं होती है, तब तक इस काम की शुरुआत न करें। लव : वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। हेल्थ : बदन दर्द हो सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 कुंभ – THE STAR जीवन से संबंधित जो बातें आपके मन के विरुद्ध हैं, उन पर ध्यान दें और जीवनशैली में सुधार करें। डिसिप्लिन बनाए रखेंगे तो जीवन में सुधार आएगा। अपने विचार लोगों के सामने स्पष्ट रूप से रखना सीखें। भावनाओं को ठीक से प्रकट करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। करियर : किसी भी वजह से कार्य स्थल पर गलतफहमी न बढ़ने दें। लव : रिलेशनशिप में सुधार आएगा। फिर भी कुछ लोगों के विचारों का प्रभाव पार्टनर पर बना रहेगा। विवाद होने की संभावना है। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 मीन – TWO OF SWORDS अपनी दुविधा दूर करने के लिए वर्तमान स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पुराने विचारों का प्रभाव बढ़ेगा। किसी भी काम में आगे बढ़ते समय आपकी नकारात्मकता आपके लिए रुकावट का कारण बनेगी। अपने विचारों को सुलझाने की कोशिश करें। मानसिक स्थिति में सुधार करना होगा। सेहत में भी बदलाव आएगा। करियर : पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करते रहें। बढ़ोतरी जल्दी ही प्राप्त होगी। लव : पार्टनर की गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 2