रविवार का टैरो राशिफल:कन्या राशि के लोग दूसरों से अपनी तुलना न करें, मीन राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारें

रविवार, 29 सितंबर को मेष राशि के लोग चिड़चिड़ेपन से बचें, शांति के साथ काम करें। दूसरों की मदद करते समय सिंह राशि के लोगों को नुकसान हो सकता है। कन्या राशि के लोग दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। मीन राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारेंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THE DEVIL शांति बनाए रखें। दूसरों की बातों के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। काम में स्पष्टता होने से आत्म विश्वास बना रहेगा। इस कारण भविष्य से संबंधित योजना पर काम करेंगे। निजी भविष्य से जुड़ी बातों पर ध्यान देते हुए काम करें। करियर : काम से संबंधित प्रसन्नता बनी रहेगी और लोगों से तारीफ भी मिलेगी। इस कारण बड़े से टारगेट हासिल करने का जज्बा बढ़ेगा। लव : पार्टनर की मदद से महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ दे सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 वृषभ – FOUR OF WANDS दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। दस्तावेज से जुड़ी जो बातें बदलने की इच्छा है, उनके लिए प्रयत्न जारी रखने होंगे। परिवार के लोगों के साथ हुई बातचीत से एक-दूसरे के पक्ष को समझना आसान होगा। विचारों में स्पष्टता रहेगी। काम से संबंधित बातों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। करियर : काम से संबंधित अपेक्षाएं सीमित रखें। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। लव : विवाह से संबंधित निर्णय अचानक तय हो सकता है, इस कारण परिवार में आनंद रहेगा। हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 6 मिथुन – ACE OF PENTACLES आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जो योजना आपने शुरुआत में बनाई है, वह आपके लिए सही है, ये बात समझ आएगी। दूसरों की बातों के कारण विचारों में जो परिवर्तन आया है, वह सकारात्मक रहेगा। दूसरों मदद मिलेगी, लेकिन आपके लिए उनके विचार नकारात्मक रहेंगे। आपसे जुड़े लोगों के विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वभाव न होने दें। करियर : काम के विस्तार के लिए अपेक्षा से अधिक निवेश करना होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित दिक्कत दूर होगी। हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए खानपान में बदलाव करना होगा। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 1 कर्क – JUDGEMENT किसी भी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत चर्चा करने से बचना होगा। महत्वपूर्ण बातों को समझाने के लिए आपको प्रयत्न करने की आवश्यकता है। ये बात समझ आएगी। लोग आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। इसके बाद भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। निराशा और नकारात्मकता हो सकती है। करियर : काम में डिसिप्लिन बढ़ाने की आवश्यकता है। तभी काम से जुड़ी बातों में सुधार होगा। लव : अपेक्षा के अनुसार पार्टनर मिलने से नकारात्मकता दूर होगी। हेल्थ : सेहत में सुधार होगा। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 सिंह – THREE OF WANDS दूसरों की मदद करने से आपका नुकसान हो सकता है। अपने आर्थिक पक्ष की चर्चा करने से बचें। आपके जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव के कारण कई लोगों के मन में आपके प्रति जलन की भावना रह सकती है। फिलहाल अकेले रहते हुए अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। करियर : काम का विस्तार करने का मौका प्राप्त हो सकता है। लव : रिलेशनशिप पर ध्यान न देने से एक-दूसरे के लिए नाराजगी बढ़ेगी। हेल्थ : कंधों में जकड़न हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 कन्या – KING OF SWORDS सकारात्मक रहना चाहते हैं तो किसी के साथ अपनी तुलना करने से बचें। जो योजना है, उस पर तुरंत अमल करें। जरूरत से अधिक विचार करने से वक्त जाया होगा। आपका विश्वास भी कम होगा। परिवार के लोगों की और अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। करियर : काम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। लव : पार्टनर से कठोर व्यवहार करने से बचें। आपकी बातों को पार्टनर आसानी से माफ नहीं कर पाएंगे। हेल्थ : दांतों से संबंधित समस्या को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 तुला – NINE OF SWORDS नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। वर्तमान पर ध्यान दें। जीवन की जो बातें आसानी से पूरी हो रही हैं, उनके लिए सकारात्मक भावना रखें। आत्म विश्वास बनाए रखें। स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश धीरे-धीरे करते रहें। जिस तरह से स्वभाव और विचारों में बदलाव नजर आएगा, वैसे-वैसे आपकी सोच भी सकारात्मक बनेगी। करियर : परिवार में चल रहे विवाद का असर काम पर हो सकता है। जिससे नुकसान होने की संभावना है। लव : पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार न करें। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 वृश्चिक – FIVE OF SWORDS जो लोग आपके काम में रुकावट डाल रहे हैं, उन्हें पराजित करना संभव हो सकता है। पैसों से संबंधित बातों के लिए लोगों पर बन रही निर्भरता को दूर करना आपके लिए जरूरी है। काम से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जब तक व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता नहीं बढ़ेगी, तब तक टारगेट तय नहीं होगा। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को जो लोग काम करते समय सतर्क रहना होगा। लव : पार्टनर की नाराजगी दूर करें। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 8 धनु – THREE OF PENTACLES परिवार से संबंधित समस्या दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। उनके सुझाव पर अमल करें। किसी व्यक्ति की वजह से आपका नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। योजना के अनुसार काम करें। करियर : करियर में सुधार करने के लिए आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। लव : रिलेशनशिप का महत्व आपके जीवन में क्या है, ये बात स्पष्ट होगी। हेल्थ : अधिक सोच-विचार और तनाव के कारण माइग्रेन हो सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 मकर – NINE OF PENTACLES परिवार के किसी व्यक्ति बातों पर गहराई से विचार करेंगे। काम की गति अत्यंत धीमी रहेगी, लेकिन आप संयम के साथ अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। भविष्य से संबंधित चिंता दूर करने के लिए योजना बनाएं। करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को अचानक बड़ा लाभ मिलेगा। लव : पार्टनर की गलतियों पर सोच-विचार करके आगे के निर्णय लें। हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 6 कुंभ – THE SUN सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें। आप पुराने लक्ष्य पर काम करना शुरू करेंगे। जिन लोगों के कारण दुविधा है, ऐसे लोगों से दूर रहें। अचानक प्राप्त हुए यश की वजह से सकारात्मकता रहेगी। आप प्रयत्न बढ़ाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जो लोग आपकी मदद कर सकते हैं, ऐसे लोगों का साथ आसानी से मिलेगा। करियर : काम से संबंधित ट्रेनिंग से काम का विस्तार करना संभव होगा। लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कत दूर होगी। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 मीन – SIX OF SWORDS जीवन की हर एक बात को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है। पुराने अनुभवों के जरिए गलतियों को सुधारना संभव होगा। लोगों की नाराजगी दूर करना आपके लिए जरूरी है। अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता न करें। इस बात का ध्यान रखना होगा। करियर में सुधार करने के लिए कुछ निर्णय मन के विरुद्ध हो सकते हैं। करियर : काम से संबंधित यात्रा की योजना बन सकती है। काम को नई दिशा देने वाले अवसर प्राप्त होंगे। लव : पार्टनर और परिवार से मिले साथ के कारण बड़ी समस्या दूर होगी। हेल्थ : परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत से संबंधित चिंता सता सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3