तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को फेरबदल किया गया। खेल मंत्री और सीएम एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद वी सेंथिल बालाजी की मंत्रिपरिषद में वापसी हुई है। बालाजी ने इस साल फरवरी में कैश फॉर जॉब स्कैम में गिरफ्तारी के कुछ महीनों बाद इस्तीफा दे दिया था। डॉ. गोवी चेझियन, आर राजेंद्रन और एस एम नासर को भी नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। डेयरी विकास विभाग संभालने वाले मनो थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटाया गया है। राजभवन की तरफ से बताया गया कि सीएम स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि से उदयनिधि को डिप्टी सीएम नॉमिनेट करने और कैबिनेट का विस्तार करने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है। राजभवन में रविवार दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। उदयनिधि को डिप्टी सीएम के अलावा एक और विभाग का जिम्मा
उदयनिधि स्टालिन को उनके मौजूदा युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के अलावा योजना और विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। बालाजी को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। ED ने बालाजी को 14 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। उस समय वे राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। इसके अलावा उनके पास आबकारी एवं निषेध विभाग भी था। वे 15 महीने जेल में रहे। 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। उदयनिधि ने कहा था- सनातन धर्म डेंगू-मलेरिया जैसा
उदयनिधि स्टालिन ने 3 सितंबर 2023 को एक बयान दिया था। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। उदयनिधि ने कहा था कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है। उदयनिधि ने कहा था कि सनातन क्या है? सनातन शब्द संस्कृत से आता है। ये समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। सनातन का अर्थ होता है- स्थायी यानी ऐसी चीज जिसे बदला नहीं जा सकता। जिस पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता। उदयनिधि कई बार हिंदी भाषा के खिलाफ भी बयान दे चुके हैं। उन्होंने सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की मौत का जिम्मेदार प्रधानमंत्री मोदी को ठहराया था। उन्होंने कहा था कि दोनों की मौत पीएम मोदी के टॉर्चर के कारण हुई है। पूरी खबर पढ़े… दादा पूर्व सीएम, पिता मौजूदा सीएम
ऐसा कहा जा रहा है कि DMK कार्यकर्ता उदयनिधि के कद बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। उन्हें सरकार में प्रमोशन देने की मांग की जा रही थी। जिससे राज्य में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिले। उदयनिधि DMK डीएमके की युवा शाखा के प्रमुख भी हैं। वे भविष्य में उनके CM पिता एमके स्टालिन के उत्तराधिकारी के तौर पर प्रेजेंट किए जा रहे हैं। उदयनिधि के दादा एम करुणानिधि भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उदयनिधि ने साउथ सुपरस्टार कमल हासन और विजय जैसे टॉप स्टार को लेकर कई तमिल फिल्मों बनाई हैं। उन्होंने हिट फिल्म ओरु कल ओरु कन्नडी सहित कई तमिल फिल्मों में मेन रोल निभाया है। कई विभागों के मंत्री बदले यह खबर भी पढ़ें… उदयनिधि स्टालिन ने मोदी को 28 पैसा पीएम कहा: बोले- तमिलनाडु 1 रुपया टैक्स देता है और केंद्र 28 पैसे लौटाता है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (23 मार्च) को पीएम मोदी पर राज्य सरकार को फंड एलोकेट करने में भेदभाव का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा- अब हमें पीएम मोदी को 28 पैसा पीएम बुलाना चाहिए। तमिलनाडु केंद्र सरकार को टैक्स के रूप में अगर 1 रुपया देता है तो केंद्र हमें 28 पैसे ही लौटाता है, जबकि भाजपा शासित राज्यों में इससे कहीं ज्यादा फंड दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें…